Silver Price Today: खरीदारी से पहले जान लें चांदी का भाव, दिल्ली-NCR से मुंबई तक ये हैं ताजा रेट

Silver Price Today: दिल्ली-NCR, मुंबई और देश के दूसरे शहरों में आज चांदी के भाव में अंतर देखने को मिल रहा है। अगर आप चांदी खरीदने या निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर जांच लें। यहां जानिए 1 किलो चांदी की लेटेस्ट कीमत और शहरवार भाव

अपडेटेड Sep 06, 2026 पर 9:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट?

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार हलचल देखने को मिल रही है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने की वजह से अब अगले कारोबारी सत्र में ही तस्वीर साफ होगी। इससे पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 158 रुपये यानी 0.07% की गिरावट के साथ 2,37,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,37,658 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था।

वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,37,130 रुपये प्रति किलो रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी 66.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई। दूसरी ओर, Goodreturns के आंकड़ों में चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो बताई गई है।

आज एक किलो चांदी का क्या है भाव?


शहरों के हिसाब से चांदी की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता समेत कई बड़े शहरों में एक किलो चांदी का भाव 2.50 लाख रुपये है। वहीं चेन्नई, भुवनेश्वर, कटक और कई दक्षिण भारतीय शहरों में कीमत 2.55 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

शहरवार चांदी के ताजा रेट

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,50,000
मुंबई ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,55,000
पटना ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,50,000
जयपुर ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,50,000
सूरत ₹2,50,000
पुणे ₹2,50,000
नागपुर ₹2,50,000
बेंगलुरु ₹2,50,000
हैदराबाद ₹2,55,000
भुवनेश्वर ₹2,55,000
वाराणसी ₹2,50,000
नोएडा ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,50,000
अमृतसर ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,50,000
भोपाल ₹2,50,000
इंदौर ₹2,50,000
राजकोट ₹2,50,000
गोवा ₹2,50,000
कोच्चि ₹2,55,000
तिरुवनंतपुरम ₹2,55,000
कोयंबटूर ₹2,55,000
मदुरै ₹2,55,000
विजयवाड़ा ₹2,55,000
विशाखापत्तनम ₹2,55,000
तिरुपति ₹2,55,000
रायपुर ₹2,50,000
रांची ₹2,50,000

पिछले कारोबारी दिन चांदी का भाव कैसा रहा?

शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 0.38% फिसलकर 66.72 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

MCX पर भी चांदी में कमजोरी दिखी। दिसंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट का भाव 749 रुपये यानी 0.31% गिरकर 2,41,600 रुपये प्रति किलो रह गया। लगातार दो कारोबारी दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को चांदी की रफ्तार थम गई।

चांदी के भाव पर क्यों बढ़ रहा दबाव?

विशेषज्ञों के मुताबिक, हालिया तेजी के बाद निवेशकों की ओर से मुनाफावसूली किए जाने से चांदी की कीमतों पर दबाव बना है। इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर अनिश्चितता भी कीमती धातुओं के बाजार को प्रभावित कर रही है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, घरेलू चांदी की कीमत जनवरी में 4 लाख रुपये प्रति किलो से अधिक के रिकॉर्ड स्तर से 40% से ज्यादा नीचे आ चुकी है और अब करीब 2.3 से 2.4 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास है।

निवेश मांग कमजोर, स्टॉक बढ़ने की चिंता

विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी में निवेश की मांग फिलहाल कमजोर बनी हुई है। इससे डीलरों के पास जमा स्टॉक को लेकर चिंता बढ़ रही है। अगर मांग में जल्द सुधार नहीं आया, तो भारतीय डीलरों की करीब 2,000 टन चांदी के ऑर्डर से बाजार में स्टॉक का दबाव और बढ़ सकता है।

पश्चिम एशिया तनाव का भी असर

मुड्रेक्स के विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं ने भी बाजार की दिशा प्रभावित की है। ईंधन की कीमतों में मजबूती से महंगाई और ब्याज दरों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

ऐसे माहौल में निवेशक सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं में निवेश को लेकर भी सतर्क हो रहे हैं। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक आंकड़े, ब्याज दरों की दिशा और भू-राजनीतिक घटनाक्रम चांदी की कीमतों के लिए अहम संकेत साबित हो सकते हैं।

Gold Rate Today: एक हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड ₹3440 और 22 कैरेट गोल्ड ₹3150 तक हुआ सस्ता; चांदी ₹5000 लुढ़की

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।