Silver Price Today: खरीदारी से पहले जानें क्या है आज का ताजा भाव, चेक करें 10 प्रमुख शहरों की लिस्ट

Silver Price Today: आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 1.03% घटकर यानी 2534 रुपये गिरावट के साथ 2,44,063 रुपये प्रति किलो हो गई।

अपडेटेड Aug 25, 2026 पर 9:07 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की घरेलू कीमतें भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। Goodreturns के अनुसार, 25 अगस्त को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे में चांदी का भाव ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम था

Silver Price Today: हफ्ते के दूसरे दिन चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। चांदी की घरेलू कीमतें भी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर हैं। Goodreturns के अनुसार, 25 अगस्त को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे में चांदी का भाव ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम था, जबकि चेन्नई, हैदराबाद और केरल में यह ₹2,75,100 प्रति किलोग्राम था।

हालांकि आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 1.03% घटकर यानी 2534 रुपये गिरावट के साथ 2,44,063 रुपये प्रति किलो हो गई। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,46,597 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

सोमवार को क्या रहा चांदी का वायदा भाव


मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 222 रुपये यानी 0.09 फीसदी की तेजी के साथ 2,46,819 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.86 डॉलर प्रति औंस रह गयी। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

कहां होगी नजर

डॉलर इंडेक्स लगातार तीन सेशन से बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे सोने की चमक फीकी पड़ रही है। महंगाई और बढ़ते अमेरिकी कर्ज की चिंताओं के कारण लंबी अवधि के बॉन्ड में बिकवाली हुई, जिससे अमेरिकी 10-वर्षीय और 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई।

बाजार की नजरें बुधवार को आने वाले US पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) प्राइस इंडेक्स पर हैं, जो US फेड का पसंदीदा महंगाई पैमाना है। साथ ही, शुक्रवार को जैक्सन होल सिम्पोजियम में चेयरमैन केविन वॉर्श के पहले भाषण पर भी नजरें टिकी हैं, जिससे ब्याज दरों की चाल के बारे में संकेत मिल सकते हैं।

Gold Price Today: विदेश में 3 महीने के हाई के करीब पहुंचा सोना, जैक्सन होल से पहले फेड के कदम पर बाजार की नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।