Silver Rate Today: आज सोमवार 18 मई को चांदी हुई सस्ती, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज सोमवार 18 मई को चांदी के भाव में गिरावट रही। देश के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,799 रुपये पर आ गया है

अपडेटेड May 18, 2026 पर 10:25 AM
Story continues below Advertisement
Silver Price Today: आज 18 मई को चांदी सस्ती हुई है।

Silver Price Today: आज सोमवार 18 मई को चांदी के भाव में गिरावट रही। देश के बुलियन मार्केट में चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,799 रुपये पर आ गया है। अगर आप भी आज चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में क्या रहा चांदी का रेट।

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर सोना 0.41 प्रतिशत गिरकर 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1.16 प्रतिशत टूटकर 2,68,724 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। स्पॉट गोल्ड 4,540 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर रहा, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में भी गिरावट दर्ज की गई।

एक्सपर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। संयुक्त अरब अमीरात के एक न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे वहां आग लग गई। वहीं सऊदी अरब ने भी तीन ड्रोन मार गिराने का दावा किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान को जल्द कदम उठाने की चेतावनी दी है। इन घटनाओं से वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ गई है।

तेल की कीमतों में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका भी गहरी हो गई है। जब महंगाई बढ़ती है तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरें बढ़ा सकते हैं। ऐसे समय में सोने जैसे बिना ब्याज वाले निवेश का आकर्षण कम हो जाता है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। अब निवेशकों की नजर फेड की अगली बैठक के मिनट्स पर टिकी हुई है।


इधर भारत सरकार ने भी सोने और चांदी के आयात पर सख्ती बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की थी ताकि देश का विदेशी मुद्रा भंडार सुरक्षित रहे। इसके बाद सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है। पहले यह 6 प्रतिशत था। प्लेटिनम पर भी ड्यूटी बढ़ाई गई है।

सरकार ने चांदी की कुछ केटेगरी के आयात नियम भी सख्त कर दिए हैं। अब 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली चांदी की बार और कुछ अन्य केटेगरी को फ्री की जगह रिस्ट्रिक्टेड कैटेगरी में डाल दिया गया है। यानी अब इनके आयात के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी।

दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में चांदी का रेट

दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, यूपी, बिहार, चंडीगढ़ आदि जगहों पर चांदी का भाव 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चेन्नई और हैदराबाद में सिल्वर रेट

चेन्नई और हैदराबाद में चांदी का रेट करीब 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। दक्षिण भारत में कीमतें उत्तर भारत के राज्यों की तुलना में ज्यादा है।

18 मई 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव
दिल्ली  2,79,900
मुंबई 2,79,900
अहमदाबाद 2,79,900
चेन्नई  2,89,900
कोलकाता 2,79,900
केरल 2,89,900
जयपुर 2,79,900
भोपाल 2,79,900
लखनऊ 2,79,900
चंडीगढ़ 2,79,900

Gold Price Today: सप्ताह के पहले दिन सोना फिसला, दिल्ली में ₹143990 पर आ गया 22 कैरेट; चेक करें लेटेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।