Silver Price Today: चांदी का भाव एक हफ्ते में ₹5000 चढ़ा, चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Silver Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो गया है। अब देखना यह है कि इस अपडेट पर सोमवार, 25 मई को सोने और चांदी को लेकर कारोबारी और निवेशक कैसे रिएक्ट करते हैं

अपडेटेड May 24, 2026 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
इस वक्त अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है।

चांदी की कीमत में वीकली बेसिस पर लगातार शानदार तेजी जारी है। बीते सप्ताह चांदी 5000 रुपये महंगी हुई। 24 मई की सुबह चांदी की कीमत 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 78.21 डॉलर प्रति औंस पर है। इस वक्त अमेरिका-ईरान बातचीत पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ समझौता काफी हद तक तय हो गया है। डिटेल्स फाइनल होना बाकी है। अब देखना यह है कि इस अपडेट पर सोमवार, 25 मई को सोने और चांदी को लेकर कारोबारी और निवेशक कैसे रिएक्ट करते हैं।

24 मई को चांदी का भाव


शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (₹)
दिल्ली 285000
मुंबई 285000
अहमदाबाद 284900
चेन्नई 295000
कोलकाता 285000
हैदराबाद 285000
जयपुर 285000
भोपाल 284900
लखनऊ 285000
तिरुवनंतपुरम 295000

चांदी का इस्तेमाल ज्वेलरी, सिल्वर आइटम्स और निवेश के विकल्प के रूप में तो होता ही है। साथ ही यह कई इंडस्ट्रीज के लिए भी बेहद जरूरी मेटल है। प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB), सेमीकंडक्टर, स्विच, फोटोवोल्टिक (PV) सोलर पैनल, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मेडिकल व फार्मा इंडस्ट्री आदि में चांदी की बेहद अहम भूमिका है। हाल ही में सरकार ने चांदी के आयात पर अंकुश लगाते हुए इसे प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का निर्णय किया। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाली चीजों के आयात के लिए सरकारी लाइसेंस की जरूरत होती है।

 वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2026 में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया। वित्त वर्ष 2025-26 में चांदी का आयात लगभग 150 प्रतिशत बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया। मात्रा के लिहाज से यह 42 प्रतिशत बढ़कर 7,334.96 टन रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।