Silver Price Today: पश्चिमी एशिया में जारी तनाव का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई देने लगा है। चांदी की कीमतों में लगातार तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बाजार खुलने से पहले ही दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी की चमक बरकरार रही। सुबह के कारोबार में चांदी का वायदा भाव 36 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 2,74,919 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करता दिखा। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,74,883 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।
हालांकि, अगर इस साल के रिकॉर्ड स्तर की बात करें तो 29 जनवरी 2026 को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक तनाव, डॉलर में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ती दिलचस्पी की वजह से चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
गुडरिटर्न्स के मुताबिक, चांदी का भाव बढ़कर 2,85,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक चांदी की कीमत 2,64,679 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली और यह गिरकर 75.39 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। अगर आप चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें, क्योंकि अलग-अलग शहरों में कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)