चांदी में 21 अक्टूबर को बड़ी गिरावट आई। स्पॉट सिल्वर 8.7 फीसदी गिरकर 47.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इधर, इंडिया में भी सिल्वर फ्यूचर्स में बड़ी गिरावट आई। एमसीएक्स में सिल्वर फ्यूचर्स 8,067 रुपये गिरकर 1,49,920 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। इस गिरावट ने चांदी के निवेशकों को डरा दिया है। इस साल चांदी में करीब 80 फीसदी का उछाल दिखा था।
