Get App

Silver Price Today: सिल्वर फ्यूचर्स 2376 रुपये फिसलकर 1.82 लाख रुपये पर आया

गुरुवार यानी 12 नवंबर को चांदी का दिसंबर डिलीवरी वायदा भाव 2,376 रुपये यानी 1.29 फीसदी गिरकर 1,82,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 12, 2026 पर 5:17 PM
Silver Price Today: सिल्वर फ्यूचर्स 2376 रुपये फिसलकर 1.82 लाख रुपये पर आया
विदेशी बाजारों में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी दिखी।

चांदी की कीमतों में 12 नवंबर यानी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में कमजोरी का असर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सिल्वर फ्यूचर्स पर पड़ा। चांदी का दिसंबर डिलीवरी वाला वायदा भाव 2,376 रुपये यानी 1.29 फीसदी गिरकर 1,82,149 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में कमजोरी

विदेशी बाजारों में भी चांदी की कीमतों में कमजोरी दिखी। कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव 1.41 फीसदी गिरकर 51.27 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म Lemonn के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग के मुताबिक, MCX पर चांदी में बिकवाली का दबाव रहा, हालांकि सोने के मुकाबले इसमें गिरावट सीमित रही।

चांदी की कीमतों पर डॉलर में मजबूती का असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें