Silver Price Today: चांदी हुई और भी सस्ती, खरीदारी से पहले जानें आपके अपने शहर का ताजा रेट

Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.49% घटकर यानी 1070 रुपये गिरावट के साथ 2,16,409 रुपये प्रति किलो पर आ गया है

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 11:23 AM
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,402 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,17,479 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज 30 जुलाई को गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.49% घटकर यानी 1070 रुपये गिरावट के साथ 2,16,409 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में मजबूती कायम है। फेड रेट के फैसले के बाद COMEX सिल्वर फ्यूचर्स $58.890 प्रति औंस के सेशन हाई पर पहुंचने के बाद 1.10% बढ़कर $58.730 प्रति औंस हो गए।

यह तेजी फेडरल रिजर्व की हालिया पॉलिसी मीटिंग में बेंचमार्क ब्याज दर को जस का तस रखने के बाद आई। फेड चेयर केविन वॉर्श ने महंगाई को कंट्रोल में लाने के लिए सेंट्रल बैंक की प्रतिबद्धता दोहराई, लेकिन अगले पॉलिसी कदम के समय के बारे में कोई साफ संकेत नहीं दिया।

बता दें, इसी साल जनवरी में चांदी का भाव बढ़कर 4.21 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। जिसके बाद से लगातार कमोडिटी ट्रेडर्स और संस्थागत निवेशकों द्वारा जमकर मुनाफावसूली की जा रही है।अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,15,402 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,17,479 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। एक्सपर्ट्स का मानना है कि एकतरफा रैली के बाद चांदी में मौजूदा गिरावट से घबराने की जरुरत नहीं है ।


आज आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कोलकाता ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मुंबई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पटना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लखनऊ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
मेरठ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अयोध्या ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
कानपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गाजियाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नोएडा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
जयपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
लुधियाना ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
गुवाहाटी ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
इंदौर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
सूरत ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
वडोदरा ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
पुणे ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नागपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
नासिक ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
बैंगलोर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
भुवनेश्वर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
रायपुर ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000
हैदराबाद ₹2,350 ₹23,500 ₹2,35,000

बुधवार को कैसी रही थी चांदी की चाल

मजबूत वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,17,324 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,484 रुपये यानी 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,17,324 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी वायदा की कीमत 0.88 प्रतिशत बढ़कर 57.65 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या है बाजार जानकारों की राय

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन ने कहा कि MCX गोल्ड के लिए सपोर्ट ₹1,41,100 और ₹1,40,400 पर है और रेजिस्टेंस ₹1,42,650 और ₹1,43,300 पर है, जबकि सिल्वर के लिए सपोर्ट ₹2,15,500 और ₹2,13,300 पर है और रेजिस्टेंस ₹2,20,000 और ₹2,23,100 पर है।

जैन ने कहा, "हम लंबे समय के निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कीमत में हर गिरावट पर सोना और चांदी जमा करें, जबकि ट्रेडर्स क्लोजिंग के आधार पर ₹1,39,000 से नीचे स्टॉप लॉस के साथ सोने में और ₹2,13,000 से नीचे स्टॉप लॉस के साथ चांदी में लॉन्ग पोजीशन बनाए रख सकते हैं। हम आज के सेशन में सोने की लॉन्ग पोजीशन पर ₹1,43,300 के आसपास और चांदी में ₹2,23,000 के आसपास प्रॉफिट बुक करने का सुझाव देते हैं।"

Gold Rate Today: देश में सोना हुआ और सस्ता, फेडरल रिजर्व के फैसले के बाद विदेश में कीमत बढ़ी; चेक करें नए रेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।