Get App

Silver Price Today: तेज गिरावट के बाद आज संभली चांदी, जानिए क्यों टूटे सिल्वर के दाम

Silver Price Today: साल 2026 की शुरुआत में चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 जनवरी को चांदी का स्पॉट प्राइस 72.58 डॉलर प्रति औंस रहा। इसमें एक दिन में 2.22% की तेजी दिखी। आज चांदी के भाव में बढ़त दिख रही है। जानिये 2 जनवरी का चांदी का भाव

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 02, 2026 पर 10:01 AM
Silver Price Today: तेज गिरावट के बाद आज संभली चांदी, जानिए क्यों टूटे सिल्वर के दाम
Silver Rate Today: आज 2 जनवरी को चांदी के भाव में तेजी रही।

Silver Price Today: साल 2026 की शुरुआत में चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 जनवरी को चांदी का स्पॉट प्राइस 72.58 डॉलर प्रति औंस रहा। इसमें एक दिन में 2.22% की तेजी दिखी, लेकिन बीते एक हफ्ते में चांदी अब भी 8.35% नीचे बनी हुई है।

वहीं घरेलू बाजार की बात करें तो MCX पर चांदी का फ्यूचर्स भाव 2,40,349 रुपये प्रति किलो (999 शुद्धता) दर्ज किया गया। यह अपने पिछले बंद भाव 2,35,873 रुपये से करीब 1.9% ज्यादा है। हालांकि, 29 दिसंबर को बने रिकॉर्ड हाई 2,54,174 रुपये प्रति किलो से चांदी अब भी करीब 5.44% नीचे कारोबार कर रही है।

 चांदी में गिरावट क्यों आई?

Augmont Bullion की 1 जनवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर के आखिर में चांदी ने तेज  रैली दिखाई थी और 30 दिसंबर को 84 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी। इसके बाद सिर्फ 48 घंटों में 15% से ज्यादा की तेज गिरावट आई। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह CME Group का मार्जिन बढ़ाना रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें