Silver Price Today: चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके आपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: भारतीय निवेशकों के लिए करेंसी में उतार-चढ़ाव भी एक अहम फैक्टर होगा। रुपया कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा मिल सकता है, जबकि रुपया मजबूत होने से ग्लोबल कीमतों में गिरावट का असर और बढ़ सकता है।"

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 9:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार की ओपनिंग काफी सुस्त हुई। कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आज बाजार की ओपनिंग काफी सुस्त हुई। कीमतों में हल्की बढ़त देखने को मिली है। MCX पर चांदी के भाव (Silver Price) चढ़कर ₹2.19 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत टूटकर 2,26,000 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

इंटरनेशनल बाजार में गिरी चांदी?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 14 अक्टूबर को सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी के दाम में गिरावट आई है। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 0.26% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,188.10 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.13% तक गिरे और ऐसे में कीमत 59.445 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।


औद्योगिक मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव, ये सभी घरेलू स्तर पर चांदी की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। स्थानीय बाज़ार की स्थितियों के आधार पर अलग-अलग शहरों में कीमतें अलग-अलग हो सकती हैं।

आइए 13 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹ 2,35,000
मुंबई ₹ 2,35,000
कोलकाता ₹2,35,000
चेन्नई ₹2,45,000
लखनऊ ₹2,35,000
पटना ₹2,35,000
जयपुर ₹2,35,000
अहमदाबाद ₹2,35,000
पुणे ₹2,35,000
बेंगलुरु ₹ 2,35,000
हैदराबाद ₹2,35,000
भोपाल ₹2,35,000
चंडीगढ़ ₹2,35,000
नोएडा ₹2,35,000
गुरुग्राम ₹2,35,000

क्या है एक्सपर्ट की राय

Giottus के CEO विक्रम सुब्बुराज ने कहा, "भारतीय निवेशकों के लिए करेंसी में उतार-चढ़ाव भी एक अहम फैक्टर होगा। रुपया कमजोर होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को सहारा मिल सकता है, जबकि रुपया मजबूत होने से ग्लोबल कीमतों में गिरावट का असर और बढ़ सकता है।"

निवेशकों को किसी भी उछाल को ट्रेंड में बदलाव (ट्रेंड रिवर्सल) मानने से पहले डॉलर, US यील्ड और महंगाई के नए आंकड़ों पर भी नजर रखनी चाहिए।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 296 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,581 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 296 रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,22,581 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 60.59 डॉलर प्रति औंस हो गई। विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली के कारण मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।