Silver Price Today: लगातार सस्ती हो रही चांदी, दिल्ली, मुंबई सहित 10 प्रमुख शहरों में जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी का भाव टूटकर 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया

अपडेटेड Oct 15, 2026 पर 9:23 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 1 हफ्ते में चांदी 5.93 फीसदी टूट चुकी है। वहीं बुधवार को अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में भी गिरावट आई।

Silver Price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एक दिन पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 5,000 रुपये गिरी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी का भाव टूटकर 2.21 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) रह गया। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई।

पिछले 1 हफ्ते में चांदी 5.93 फीसदी टूट चुकी है। वहीं बुधवार को अन्य कीमती धातुओं की कीमतों में भी गिरावट आई। स्पॉट चांदी 4.1% गिरकर 56.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। प्लैटिनम 2% गिरकर 1,629.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि पैलेडियम 0.7% की गिरावट के साथ 1,118.46 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस बीच अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी हो गए हैं, जिसका निवेशकों को इंतजार था।

ऊंची ब्याज दरें आमतौर पर ऐसी कीमती धातुओं (बुलियन) पर दबाव डालती हैं जिनसे कोई नियमित आय (ब्याज या डिविडेंड) नहीं मिलती। हालांकि, जूलियस बेयर के विश्लेषक कार्स्टन मेनके का कहना है कि केंद्रीय बैंकों की ओर से भारी खरीदारी, अमेरिकी कर्ज को लेकर नई चिंताओं और बढ़ती ब्याज लागतों के चलते, सोने को लंबी अवधि में सहारा मिल सकता है।


आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 15 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं

शहर 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹ 2,34,900
मुंबई ₹ 2,34,900
कोलकाता ₹2,34,900
चेन्नई ₹2,44,900
लखनऊ ₹2,34,900
पटना ₹2,34,900
जयपुर ₹2,34,900
अहमदाबाद ₹2,34,900
पुणे ₹2,34,900
बेंगलुरु ₹ 2,34,900
हैदराबाद ₹2,34,900
भोपाल ₹2,34,900
चंडीगढ़ ₹2,34,900
नोएडा ₹2,34,900
गुरुग्राम ₹2,34,900

अमेरिका में महंगाई के आंकड़े जारी

सितंबर में अमेरिका की महंगाई उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है। ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में अमेरिका में कीमतों में बढ़ोतरी की वार्षिक दर 3.4% से बढ़कर 3.7% हो गई है। इससे बाजार में यह चिंता बढ़ गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रख सकता है या फिर ब्याज दरें बढ़ाने पर भी विचार कर सकता है।

आमतौर पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने और चांदी जैसी धातुओं पर दबाव पड़ता है, क्योंकि इनसे निवेशकों को ब्याज नहीं मिलता। आने वाले दिनों में निवेशकों की नजर अमेरिका के महंगाई से जुड़े दूसरे आंकड़ों, खुदरा बिक्री के आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के बयानों पर रहेगी। इनसे यह संकेत मिल सकता है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक आगे ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला ले सकता है।

Gold Price Today: लगातार गिर रहा सोना, नवरात्रि के 5वें दिन दिल्ली में ₹136040 पर आया 22 कैरेट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।