Silver price Today: चांदी की कीमतों में आज 30 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिली। बाजार खुलते ही चांदी आज फिर धड़ाम हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.32% घटकर यानी 2503 रुपये गिरावट के साथ 1,86,950 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,89,453 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,87,510 रुपये किलो हो गई। जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में 51.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,98,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई। उधर गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत घटकर 2,15,000 रुपये प्रति किलो है।
इंटरनेशनल मार्केट में फिर धड़ाम हुईं कीमतें
आइए गुडरिटर्न के आंकड़ों के मुताबिक 30 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नजर डालते हैं
बाजार एक्सपर्ट का कहना है कि स्पॉट सिल्वर के डेली चार्ट से पता चलता है कि अक्टूबर 2026 में $58 के स्तर पर ट्रायंगल पैटर्न से ब्रेकआउट होने के बाद से ही कीमत लगातार गिर रही है। कीमत $55 के सपोर्ट लेवल से भी नीचे आ गई है और अभी भी एक मजबूत मंदी (बेयरिश) के दौर में है।
चांदी में दिख रहा यह मंदी का दबाव संकेत देता है कि निकट भविष्य में कीमतों में और गिरावट आ सकती है। यह गिरावट $48-$50 के आसपास मौजूद 'डिसेंडिंग ट्रेंड लाइन' (नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंड लाइन) के सपोर्ट लेवल तक जारी रह सकती है।
अगर कीमत $48-$50 के स्तर से नीचे जाती है, तो यह गिरावट $45-$46 के दायरे तक बढ़ सकती है। हालांकि, RSI अब 'ओवरसोल्ड' (अत्यधिक बिकवाली वाले) स्तर के करीब पहुंच रहा है। इससे संकेत मिलता है कि चांदी के बाजार में कीमतें अपने निचले स्तर (बॉटम) के करीब हो सकती हैं।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
चांदी की कीमतों में गुरुवार को वायदा कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। चांदी का भाव 673 रुपये टूटकर 1,93,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में दिसंब कॉन्ट्रैक्ट का भाव 673 रुपये यानी 0.35 फीसदी गिरकर 1,93,652 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 0.95 प्रतिशत के नुकसान के साथ 53.46 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की ओर से बिकवाली किए जाने से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव रहा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।