Get App

Silver price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट? जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव

Silver price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार 2 दिन से 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Oct 07, 2026 पर 10:04 AM
Silver price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट? जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव
चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

Silver price Today: चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार 2 दिन से 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं मुंबई में 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर भाव है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज शुरुआती कारोबार में 0.65% लुढ़क कर यानी 1484 रुपये गिरावट के साथ 2,25,758 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,27,242 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,26,190 रुपये किलो हो गई।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.41% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4169.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.78% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें