Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज बढ़त देखने को मिली। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर बनी हुई है। वहीं देश के बड़े शहरों मुंबई में आज चांदी का भाव 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। जबकि चेन्नई 2.45 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह तक 0.13% बढ़कर यानी 289 रुपये तेजी के साथ 2,23,850 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,23,561 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 2,24,170 रुपये किलो हो गई।
ग्राहकों को ध्यान देना चाहिए कि ज्वैलर्स बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ सकते हैं, जिससे आइटम की अंतिम कीमत बढ़ सकती है। आइए,7 अक्टूबर को भारत के प्रमुख शहरों में चांदी की ताजा कीमतों पर एक नज़र डालते हैं
इंटरनेशनल मार्केट में कैसी है चाल
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने के दाम में तेजी देखी गई तो चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.39% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4157.00 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.09% तक गिरे और ऐसे में कीमत 60.240 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी
पिछले दिन कैसा रहा था भाव
स्थानीय मांग कमजोर रहने और वैश्विक स्तर पर कीमतों में नरमी के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर अपरिवर्तित रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.26 प्रतिशत गिरकर करीब तीन महीने के निचले स्तर 59.97 डॉलर प्रति औंस रह गई। इससे पहले चांदी 9 जुलाई को 59.96 डॉलर प्रति औंस के आसपास थी।
लोग चांदी में निवेश क्यों करते हैं?
चांदी एक कीमती धातु है जिसका निवेशक बहुत ज़्यादा व्यापार करते हैं। ऐतिहासिक रूप से इसका इस्तेमाल मूल्य को सुरक्षित रखने और लेन-देन के माध्यम के तौर पर किया जाता रहा है। हालांकि यह सोने की तुलना में कम लोकप्रिय है, फिर भी ट्रेडर अपने निवेश पोर्टफोलियो में विविधता लाने, इसकी वास्तविक कीमत के कारण या महंगाई के समय में संभावित बचाव (हेज) के तौर पर चांदी का रुख कर सकते हैं। निवेशक फिजिकल चांदी (सिक्कों या बार के रूप में) खरीद सकते हैं या एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) जैसे माध्यमों से इसका व्यापार कर सकते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी कीमत को ट्रैक करते हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।