Silver Price Today: चांदी की कीमतों में तेजी, दिल्ली, पटना सहित जानें आपके अपने शहर में क्या है ताजा भाव
Silver Price Today: चांदी की कीमतें 22 सितंबर को आज बाजार की ओपनिंग के साथ भारत में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी के भाव चढ़कर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा
Silver Rate Today: चांदी खरीदने जा रहे हैं तो पहले चेक करें आज की कीमत
Silver Price Today: चांदी की कीमतें 22 सितंबर को आज बाजार की ओपनिंग के साथ भारत में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। चांदी के भाव चढ़कर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.3% बढ़कर यानी 710 रुपये बढ़त के साथ 2,40,027 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,39,317 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,39,900 रुपये किलो हो गई।
दिल्ली में चांदी 2.42 लाख रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) रह गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 2.50,000 रुपये प्रति किलो हो गई।
दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों में आज चांदी का रेट
देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2,49,900-2,59,900 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।
शहर
1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली
₹2,49,900
मुंबई
₹2,49,900
कोलकाता
₹2,49,900
चेन्नई
₹2,59,900
लखनऊ
₹2,49,900
पटना
₹2,49,900
जयपुर
₹2,49,900
अहमदाबाद
₹2,49,900
पुणे
₹2,49,900
बेंगलुरु
₹2,49,900
हैदराबाद
₹2,49,900
भोपाल
₹2,49,900
चंडीगढ़
₹2,49,900
नोएडा
₹2,49,900
गुरुग्राम
₹2,49,900
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई और यह 5,000 रुपये टूटकर 2.42 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। पिछले सत्र में चांदी 2.47 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक बाजार में हाजिर चांदी 66.27 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
चांदी की शुद्धता कैसे तय की जाती है
चांदी की शुद्धता को आमतौर पर 'फाइननेस' (fineness) में बताया जाता है, जो किसी मिश्र धातु (alloy) में शुद्ध चांदी का प्रतिशत दिखाता है। उदाहरण के लिए, 999 फाइननेस का मतलब है कि 1000 में से 999 हिस्से शुद्ध चांदी हैं। आपकी पसंद इस बात पर निर्भर करती है कि आप चांदी का इस्तेमाल किसलिए करना चाहते हैं:
फाइन सिल्वर (999): इसमें 99.9% शुद्ध चांदी होती है, ठीक वैसे ही जैसे 24-कैरेट सोने में होती है। यह आसानी से खराब या काली नहीं पड़ती, लेकिन बहुत नरम होती है, इसलिए यह रोज़ाना पहनने वाले गहनों के बजाय मुख्य रूप से निवेश के लिए सिक्कों और बार (bars) के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
स्टर्लिंग सिल्वर (925): चांदी के गहनों और चांदी के बर्तनों के लिए यह दुनिया भर में माना जाने वाला स्टैंडर्ड है। इसमें 92.5% चांदी और 7.5% तांबा या दूसरी धातुएं होती हैं।
ब्रिटानिया सिल्वर (95.8% शुद्ध): ब्रिटानिया सिल्वर में 95.8% चांदी और 4.2% अन्य धातुएं होती हैं। इसे 1697 में ब्रिटेन में स्टर्लिंग सिल्वर से बेहतर स्टैंडर्ड के तौर पर पेश किया गया था।
कॉइन सिल्वर (90% शुद्ध): कॉइन सिल्वर में 90% चांदी और 10% तांबा होता है। इसका नाम सिक्कों में इसके ऐतिहासिक इस्तेमाल के कारण पड़ा है।
LKP सिक्योरिटीज के VP रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "डॉलर इंडेक्स के 100 के ऊपर जाने से बुलियन पर थोड़ा दबाव बना, जिससे सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिट बुकिंग देखी गई। हालांकि, कच्चे तेल की गिरती कीमतें सोने के सेंटीमेंट को सपोर्ट कर रही हैं। इस हफ़्ते अमेरिका से कोई खास आर्थिक डेटा नहीं आने वाला है, सिवाय हफ़्ते के बीच में आने वाले मैन्युफैक्चरिंग डेटा के, इसलिए सोने की कीमतें एक दायरे में रह सकती हैं लेकिन उनमें उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।"
एनालिस्ट का अनुमान है कि $4,250 का लेवल एक मजबूत टेक्निकल सपोर्ट बना हुआ है और COMEX पर सोने के $4,250–$4,450 के दायरे में और MCX पर ₹1,51,000–₹1,56,000 के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।