Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों और स्पॉट मार्केट में अच्छी मांग के कारण घरेलू फ्यूचर्स मार्केट में चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी बढ़कर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो हो गई। सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 0.48% बढ़कर ₹2,44,400 प्रति किलोग्राम हो गई।
कीमतों में तेजी की क्या है वजह
अमेरिकी बाजारों के ट्रेंड को देखते हुए घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई। डॉलर इंडेक्स में 0.20% की गिरावट आई और इसके इस हफ्ते गिरावट के साथ बंद होने की उम्मीद है। डॉलर में कमजोरी के कारण दूसरी करेंसी वाले खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है।
खरीदारी से पहले चेक करें अपने शहर के ताजा भाव
बाजार जानकारों का कहना है कि US ट्रेजरी के लंबे समय वाले बॉन्ड बायबैक बढ़ाने के फैसले से शुरुआत में यील्ड कम हुई, जिससे बुलियन को सपोर्ट मिला, लेकिन बाद में US का कर्ज $40 ट्रिलियन से ऊपर जाने के बाद फिस्कल चिंताओं के बढ़ने से यील्ड में फिर से उछाल आया।"
सिंह ने कहा, "फेड की जुलाई की मीटिंग के मिनट्स से पता चला कि अगर महंगाई ऊंची बनी रहती है तो कई पॉलिसीमेकर रेट बढ़ाने के पक्ष में हो सकते हैं, जबकि मिडिल ईस्ट में तनाव महंगाई के आउटलुक पर अनिश्चितता बनाए हुए है। इन चुनौतियों के बावजूद, मजबूत प्राइस एक्शन और लगातार बनी हुई जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के कारण सोने-चांदी का आउटलुक पॉजिटिव बना हुआ है।"
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।