Silver Price Today: चांदी में आई गिरावट, जानिये गुरुवार 18 जून को क्या रहा रेट

Silver Price Today: आज गुरुवार 18 जून को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट 5,000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा

अपडेटेड Jun 18, 2026 पर 10:36 AM
Silver Rate: आज चांदी के भाव में गिरावट आई है।

Silver Price Today: आज गुरुवार 18 जून को चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का रेट 5,000 रुपये तक कम हुआ है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता के बुलियन मार्केट में चांदी का दाम आज 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। अगर आप भी चांदी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जानिये आपके शहर में आज चांदी का भाव क्या रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमतों में बाद में कुछ सुधार देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर करीब 1.8% बढ़कर 69.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। बाजार को अमेरिका और ईरान के बीच हुए अंतरिम समझौते से भी कुछ समर्थन मिला है, जिससे वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ी है।

चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जुलाई डिलीवरी वाली चांदी का वायदा भाव करीब 1.5% की कमजोरी के साथ 2,48,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान बिकवाली और बढ़ी, जिससे चांदी का भाव करीब 6,300 रुपये टूटकर 2,45,509 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया।


अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के संकेत मिलने के बाद कीमती मेटल में दबाव बढ़ा है। फेड ने फिलहाल ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन कई नीति निर्माताओं ने इस साल दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इससे निवेशकों का रुझान सोने-चांदी जैसी मेटल से कुछ कमजोर हुआ है।

एक्सपर्ट का कहना है कि निकट भविष्य में चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इंडसइंड सिक्योरिटीज के अनुसार MCX चांदी के लिए 2,42,000 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर मजबूत सपोर्ट है। वहीं 2,51,000 रुपये का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा कमजोरी के बावजूद शॉर्ट कवरिंग के चलते चांदी में सीमित रिकवरी देखने को मिल सकती है। निवेशकों को अमेरिकी ब्याज दरों, डॉलर की चाल और वैश्विक आर्थिक घटनाक्रमों पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है।

18 जून 2026 को बुलियन मार्केट में ये रहा सिल्वर रेट

शहर एक किलोग्राम चांदी का भाव (रुपये में)
दिल्ली 2,60,000
मुंबई 2,60,000
अहमदाबाद 2,60,000
चेन्नई 2,70,000
कोलकाता 2,60,000
केरल 2,70,000
जयपुर 2,60,000
भोपाल 2,60,000
लखनऊ 2,60,000
चंडीगढ़ 2,60,000

8th Pay Commission: एक्शन में 8वां वेतन आयोग! यूपी-ओडिशा सहित कई राज्यों में बैठकों का शेड्यूल जारी, जानिए जेब में कब से आएगी मोटी सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।