Silver Price Crash: चांदी की कीमतों में ₹19,000 की बड़ी गिरावट, साल के आखिरी दिन निवेशकों को लगा झटका

Silver Price: 2025 में पूरे साल जबरदस्त तेजी के बाद, आज साल के आखिरी दिन सोने और चांदी दोनों में मुनाफावसूली देखने को मिली। चांदी की कीमतों में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं सोने में भी हल्की कमजोरी नजर आई। वायदा बाजार में मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स वाले चांदी का भाव 9 फीसदी टूटकर ₹2,32,228 प्रति किलो पर आ गया। इस दौरान चांदी की कीमतों में करीब ₹19,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई

अपडेटेड Dec 31, 2025 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
Silver Price: निवेशकों और ट्रेडर्स ने साल के आखिरी दिन में ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली की

Silver Price: 2025 में पूरे साल जबरदस्त तेजी के बाद, आज साल के आखिरी दिन सोने और चांदी दोनों में मुनाफावसूली देखने को मिली। चांदी की कीमतों में ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं सोने में भी हल्की कमजोरी नजर आई। वायदा बाजार में मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स वाले चांदी का भाव 9 फीसदी टूटकर ₹2,32,228 प्रति किलो पर आ गया। इस दौरान चांदी की कीमतों में करीब ₹19,000 प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी नरमी आई। MCX पर सोने का भाव करीब 782 रुपये गिरकर 1,35,884 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। बाजार जानकारों के मुताबिक, यह गिरावट लंबे समय से जारी तेजी के बाद आक्रामक मुनाफावसूली का नतीजा है। निवेशकों और ट्रेडर्स ने साल के आखिरी दिन में ऊंचे स्तरों पर मुनाफा सुरक्षित करना बेहतर समझा, जिसका असर खासतौर पर चांदी पर पड़ा।

घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव

इससे पहले दोनों कीमती धातुओं ने मजबूत क्लोजिंग दी थी। MCX पर सोने का भाव .28 फीसदी की तेजी के साथ ₹1,36,666 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं चादीं के मार्च 2026 वाले वायदा का भाव 11.84 फीसदी उछलकर ₹2,51,012 प्रति किलो के स्तर पर सेटल हुआ था। हालांकि, साल के अंतिम दिन तस्वीर बदलती नजर आई और भारी मुनाफावसूली से कीमतों में तेज गिरावट आ गई।


अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख

ग्लोबल बाजारों में भी सोना-चांदी दबाव में रहे। 31 दिसंबर को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड करीब 0.3 फीसदी गिरकर $4,334 प्रति औंस पर आ गया। इससे पहले बीते हफ्ते सोने ने $4,549.71 प्रति औंस का ऑलटाइम हाई छुआ था। वहीं अमेरिका में फरवरी डिलीवरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स करीब 1 फीसदी टूटकर $4,346.50 प्रति औंस पर कारोबार करते दिखे।

भू-राजनीतिक तनावों से तेजी को मिल रहा था सपोर्ट

हालिया गिरावट के बावजूद सोने और चांदी दोनों ने ही 2025 में निवेशकों का शानदार रिटर्न दिया है। इस तेजी के पीछे भू-राजनीतिक घटनाएं भी बड़ी वजह रहीं। रुस की ओर यूक्रेन पर हमला, वेनेजुएला के एक डॉक पर अमेरिकी हवाई हमले की खबरें और ताइवान के पास चीन के सैन्य अभ्यास जैसी घटनाओं ने ग्लोबल बाजारों में अनिश्चितता बढ़ाई थी। इन हालातों में निवेशकों ने सुरक्षित ठिकाने के तौर पर सोने-चांदी में खरीदारी बढ़ाई, जिससे कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गईं।

फेड के संकेतों से दबाव

हालांकि, अब अमेरिका के सेंट्रल बैंक, US फेडरल रिजर्व की दिसंबर बैठक के जारी मिनट्स ने 2026 में आक्रामक ब्याज दर कटौती की उम्मीदों को कुछ हद तक कम कर दिया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती सीमित रहती है, तो इससे सोने-चांदी की तेजी पर लगाम लग सकती है।

यह भी पढ़ें- Stocks to Buy: बुल केस में 80% तक चढ़ सकता है यह स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट से 13% उछला भाव

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।