Silver Price Today: रक्षाबंधन से एक दिन पहले चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिल रही है। 27 अगस्त की सुबह चांदी 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एमसीएक्स पर चांदी की सितंबर वायदा आज सुबह 9.15 बजे के आसपास 1,864 रुपये यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 241491 रुपये प्रतिकिलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 68.50 डॉलर प्रति औंस है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं।
COMEX सिल्वर की कीमत में 1.40% से ज़्यादा की बढ़ोतरी हुई और यह $68.09 की पिछली क्लोजिंग कीमत से बढ़कर 68.97 पर पहुंच गई। पिछले सेशन में 1.4% की गिरावट के बाद कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। उस गिरावट ने लगातार 5 दिनों की बढ़त के सिलसिले को रोक दिया था।
अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव की वजह से सर्राफा बाजार में सतर्कता देखी जा रही है।औद्योगिक क्षेत्रों (जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर पैनल) से आ रही स्थिर मांग के कारण बाजार में खरीदार एक्टिव हैं।
खरीदारी से पहले जानें क्या है आपके अपने शहर में ताजा भाव
भारत में चांदी की मांग का ढांचा निवेशकों की स्थिति और औद्योगिक ज़रूरतों के बीच एक अनोखे मोड़ पर है। भारत में चांदी की कुल खपत का लगभग 18% हिस्सा गहनों और चांदी के बर्तनों में जाता है, जबकि बाकी हिस्सा औद्योगिक क्षेत्रों में इस्तेमाल होता है। जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स, फोटोवोल्टिक (सोलर पैनल) और तेज़ी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन सप्लाई चेन। रुपये की कीमत में गिरावट को ध्यान में रखने के बाद भी, MCX पर चांदी का मौजूदा भाव ₹2,52,000 प्रति किलोग्राम ऐतिहासिक मानकों के हिसाब से काफी ज़्यादा है
बुधवार को कैसी रही चांदी का वायदा भाव
मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,411 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,284 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,45,411 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 69.16 डॉलर प्रति औंस हो गई।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।