Silver Price Today: 10 सितंबर को चांदी हुई सस्ती या महंगी? जानें दिल्ली से चेन्नई तक 1 किलो की कीमत

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए आज अहम दिन है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 8:29 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चांदी की चमक बढ़ी या हुई सस्ती? जानें आज का सिल्वर रेट

Silver Price Today: चांदी खरीदने वालों के लिए आज अहम दिन है। पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच चांदी की कीमतों में लगातार उठा-पटक जारी है। आज बाजार खुलने से पहले अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी बढ़कर 2,43,400 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज सुबह तक 2.04% बढ़कर यानी 4873 रुपये तेजी के साथ 244300 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,39,427 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

अब सबकी नजरें फेडरल रिज़र्व के सितंबर में ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर टिकी हैं, और बदलती आर्थिक व भू-राजनीतिक स्थितियों के बीच उम्मीदें भी बदल रही हैं।


प्रमुख शहरों में आज चांदी का भाव

देश के प्रमुख शहरों में गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमतें करीब 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई हैं। कुछ शहरों में स्थानीय बाजार और टैक्स के कारण मामूली अंतर देखने को मिल सकता है।

शहर किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2,49,900
मुंबई ₹2,49,900
कोलकाता ₹2,49,900
चेन्नई ₹2,54,900
पटना ₹2,49,900
लखनऊ ₹2,49,900
मेरठ ₹2,49,900
अयोध्या ₹2,49,900
कानपुर ₹2,49,900
अलीगढ़ ₹2,49,900

नोट: अलग-अलग स्रोतों और शहरों में चांदी के भाव में अंतर हो सकता है। स्थानीय ज्वेलर से खरीदारी से पहले ताजा कीमत की पुष्टि जरूर करें।

खरीदारी से पहले इन बातों का रखें ध्यान

चांदी का रिटेल रेट बाजार, टैक्स और विक्रेता के मार्जिन के आधार पर अलग हो सकता है। वहीं, चांदी के आभूषण खरीदते समय मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जुड़ने के कारण अंतिम कीमत बाजार भाव से अधिक हो सकती है। इसलिए खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वेलर से ताजा रेट जरूर कन्फर्म करें।

कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ रही है। इससे यह उम्मीद भी बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने का फैसला कर सकता है। इससे सोने के साथ-साथ चांदी पर भी दबाव पड़ने की संभावना है। हालांकि, चीन समेत सेंट्रल बैंकों की लगातार खरीदारी के कारण अगस्त में सोने की कीमतों में तेजी आई। इसका असर चांदी पर साफ तौर पर पड़ने की संभावना है।

क्या कहते है एक्सपर्ट्स

दूसरी ओर, अगर इंडस्ट्रियल डिमांड को देखें तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की अभी भी अच्छी डिमांड है। इसका मुख्य कारण चांदी बनाने वाले देशों में माइनिंग एक्टिविटी का रुकना है, और चांदी की बढ़ती डिमांड भी कीमतों में बढ़ोतरी का एक कारण है। खास तौर पर, चांदी का इस्तेमाल बिजली के सामान बनाने, सोलर पैनल बनाने और डेटा सेंटर बनाने में बड़े पैमाने पर होता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे चांदी की भारी डिमांड बढ़ी है। अगर मौजूदा ग्लोबल मार्केट को देखें तो चांदी की अभी भी अच्छी डिमांड है, और एक्सपर्ट्स का कहना है कि भविष्य में चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।

Gold Price Today: और नीचे आया गोल्ड, दिल्ली से पटना तक इन 10 शहरों में यहां गहने बनवाना सबसे सस्ता

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।