Silver Price Today: चांदी की चमक बरकरार, ₹2600 हुई महंगी, जानें अपने शहर का ताजा भाव

Silver Price Today: बाजार जानकारों का कहना है कि निवेशकों की धारणा में सुधार का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। बेहतर बाजार धारणा के कारण चांदी में तेजी बनी रही। अब बाजार की नजर अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट पर है

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 10:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शुरुआती कारोबार में 0.31% बढ़कर यानी 708 रुपये तेजी के साथ 2,32,174 रुपये प्रति किलो हो गया है।

Silver Price Today: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार 10 अगस्त को चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली।  मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का सितंबर वायदा 1.01 फीसदी  यानी 2,624 रुपये की बढत के  साथ 2,34,124 रुपये प्रति किलो हो गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,31,466 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,34,360 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी 63.74 डॉलर प्रति औंस हो गई।

अब अगर आप ऐसे में सिल्वर में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अपने शहर के ताजा भाव जानने होंगे:


भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर 10 ग्राम चांदी 100 ग्राम चांदी 1 किलो चांदी
दिल्ली ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
मुंबई ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
कोलकाता ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
चेन्नई ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
पटना ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
लखनऊ ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
मेरठ ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
अयोध्या ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
कानपुर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
गाजियाबाद ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
नोएडा ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
गुरुग्राम ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
चंडीगढ़ ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
जयपुर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
लुधियाना ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
गुवाहाटी ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
इंदौर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
अहमदाबाद ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
वडोदरा ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
सूरत ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
पुणे ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
नागपुर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
नासिक ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
बैंगलोर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
भुवनेश्वर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
रायपुर ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000
हैदराबाद ₹2,320 ₹23,200 ₹2,32,000

शुक्रवार को कैसा रहा चांदी का भाव?

कमजोर अमेरिकी डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच पिछले कारोबारी दिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। हालांकि, घरेलू बाजार में पिछले सत्र की तेज बढ़त के बाद शुक्रवार को चांदी का भाव स्थिर रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर बनी रही। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 4 फीसदी से अधिक की तेजी के साथ 64.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई थी।

आगे कितनी आएगी तेजी

बाजार जानकारों का कहना है कि निवेशकों की धारणा में सुधार का असर चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिला। बेहतर बाजार धारणा के कारण चांदी में तेजी बनी रही। अब बाजार की नजर अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट पर है। इस रिपोर्ट से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की नीति के बारे में नए संकेत मिलने की उम्मीद है।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।