SIP Calculator: कई लोगों को लगता है कि रिटायरमेंट के लिए एक करोड़ का फंड तैयार करने के लिए 25-30 साल की उम्र में निवेश शुरू कर देना जरूरी है। वे सोचते हैं कि अगर 30 साल तक निवेश शुरू नहीं किया तो बड़ा फंड तैयार करने का मौका हाथ से निकल जाता है। इस सोच की वजह से कई लोग पर्याप्त निवेश नहीं कर पाते हैं। इससे बाद में जाकर उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है। खासकर प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने या सेल्फ एंप्लॉयड लोगों के साथ इस तरह की दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है।
40 साल की उम्र में निवेश शुरू करने से बनेगा बड़ा फंड
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऐसी सोच बिल्कुल गलत है। 30 साल से ज्यादा उम्र होने पर भी बड़ा फंड यानी करोड़ रुपये आसानी से जुटाए जा सकते हैं। यहां तक कि अगर आपकी उम्र 40 साल हो गई है तो भी आप आसानी से एक करोड़ रुपये से ज्यादा फंड अपने लिए तैयार कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यह फंड आपके रिटायर होने से पहले तैयार हो जाएगा।
प्राइवेट नौकरी करने वाले लोग भी बना सकते हैं बड़ा रिटायरमेंट फंड
जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, वे भी 40 की उम्र में निवेश शुरू कर बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं, जो उनके बच्चों की शादी या दूसरे जरूरी खर्चों को पूरा करने में काम आ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि निवेश से बड़ा फंड तैयार करने में जो बाते काफी मायने रखती है वह अनुशासन है। इसका मतलब है कि अगर म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में हर महीने आप निवेश की शुरुआत करते हैं तो फिर आपको तब तक निवेश करते रहना होगा, जब तक आपका टारगेट हासिल नहीं हो जाता। इसे हम एक उदाहरण की मदद से समझ सकते हैं।
40 की उम्र बड़ा रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए ज्यादा नहीं है
एक आईटी कंपनी में काम करने वाले नरेश शर्मा की उम्र 40 साल हो गई है। अभी तक उन्होंने रिटायरमेंट के लिए निवेश करना शुरू नहीं किया है। उन्हें लगता है कि रिटायरमेंट के लिए निवेश से बड़ा फंड जुटाने का समय उनके हाथ से निकल गया है। म्यूचुअल फंड में काफी समय से निवेश करते आ रहे उनके एक दोस्त ने एक दिन बातों ही बातों में उनकी रिटायरमेंट प्लानिंग के बारे में पूछ लिया। शर्मा के यह बताने पर वह चौंक गया कि अब शर्मा के हाथ से इसके लिए समय निकल चुका है।
ऐसे सिर्फ 18 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ से ज्यादा का फंड
शर्मा के दोस्त ने उन्हें निवेश जल्द शुरू करने की सलाह दी। उसने उन्हें पूरा कैलकुलेशन भी बताया ताकि शर्मा के मन में किसी तरह का संदेह न रह जाए। उसने कहा कि शर्मा हर महीने 15,000 रुपये से म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में निवेश शुरू कर सकते हैं। लंबी अवधि में इक्विटी स्कीम का रिटर्न कम से कम सालाना 12 फीसदी रहता है। कई बार यह इससे ज्यादा भी रहता है। अगर शर्मा सिर्फ 18 साल तक इस निवेश को जारी रहते हैं तो उनके लिए सालाना 12 फीसदी रिटर्न पर 1,06,75,928 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसका मतलब है कि उनके 58 साल के होने यानी रिटायरमेंट पर उनके पास एक करोड़ रुपये का फंड होगा। टैक्स काटने के बाद भी उनके पास एक करोड़ रुपये से थोड़ा ही कम पैसा होगा।
सिप से हर महीने फिक्स्ड अमाउंट निवेश करने पर कैलकुलेशन
ऐसे सिर्फ 14 साल में तैयार हो जाएगा एक करोड़ से ज्यादा का फंड
शर्मा के दोस्त ने उन्हें बताया कि अगर वह निवेश का अमाउंट हर साथ थोड़ा-थोड़ा बढ़ाते हैं तो यह काम उनके लिए और आसान हो जाएगा। अगर वह 40 साल की उम्र में हर महीने 15,000 रुपये से निवेश शुरू करते हैं और हर साल निवेश का पैसा 10-10 फीसदी बढ़ाते जाते हैं तो 12 फीसदी सालाना रिटर्न से सिर्फ 14 साल में उनके लिए 1,04,32,916 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।
सिप अमाउंट हर साल 10-10 फीसदी बढ़ाने पर पूरा कैलकुलेशन
#दोनों टेबल में दिए गए कैलकुलेशन ऑनलाइन उपलब्ध सिप कैलकुलेटर पर आधारित हैं।