Get App

SIP Calculator: ₹1,000 की मंथली SIP से ₹5 लाख का फंड! इस खास ट्रिक से करीब दोगुनी हो जाएगी ग्रोथ

SIP Calculator: हर महीने ₹1,000 की बचत सुनने में छोटी लगती है, लेकिन 15 साल में यह ₹5 लाख का बड़ा फंड बन सकती है। जानिए 5, 10 और 15 सालों के रिटर्न का पूरा हिसाब और वो सीक्रेट ट्रिक जिससे इतनी ही अवधि में आपका फंड तेजी से बढ़ सकता है!

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 20, 2026 पर 2:21 PM
SIP Calculator: ₹1,000 की मंथली SIP से ₹5 लाख का फंड! इस खास ट्रिक से करीब दोगुनी हो जाएगी ग्रोथ
SIP का असली मजा 10 साल के बाद शुरू होता है। शुरुआती 3-4 सालों में रिटर्न धीमा दिखेगा

SIP Calculator: रोज के सिर्फ 33 रुपये। चाय-नाश्ते के इस मामूली खर्च को बचाकर क्या आप 5 लाख रुपये का फंड खड़ा कर सकते हैं? जवाब है- हां! म्यूचुअल फंड में SIP की ताकत से यह आसानी से संभव है। शेयर बाजार के जोखिम से डरने वाले रिटेल निवेशकों के लिए ₹1,000 की यह छोटी सी शुरुआत भविष्य में पैसों की तंगी खत्म कर सकती है। लेकिन सवाल यह है कि 5, 10 और 15 सालों में यह ₹1,000 के निवेश से कितना बड़ा फंड बनेगा? आइए समझते हैं इसका पूरा गणित।

1000 रुपये की SIP से 5,10 और 15 साल में कितना बनेगा फंड?

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लंबी अवधि में औसतन 12% का सालाना रिटर्न आसानी से देखने को मिला है। अगर आप बिना रुके हर महीने ₹1,000 जमा करते हैं, तो गणित कुछ ऐसा होगा:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें