Get App

अप्रैल में पहली बार SIP से 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश, इक्विटी फंडों में निवेश 16 फीसदी घटा

AMFI ने अप्रैल में म्यूचुअल फंडों में निवेश के आंकड़े जारी किए। अप्रैल में सिप के जरिए पहली बार मंथली इनवेस्टमेंट 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। इस रास्ते कुल 20,371 करोड़ रुपये का निवेश आया

MoneyControl Newsअपडेटेड May 09, 2024 पर 4:24 PM
अप्रैल में पहली बार SIP से 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा निवेश, इक्विटी फंडों में निवेश 16 फीसदी घटा
मार्च में 1.59 लाख करोड़ के आउटफ्लो के बाद अप्रैल में नेट इनफ्लो बढ़कर 2.39 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

अप्रैल में म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीमों में निवेश 16.42 फीसदी घट गया। अप्रैल में इक्विटी स्कीमों में 18,917.08 करोड़ रुपये का निवेश आया। इसमें लार्जकैप स्कीमों में निवेश में आई गिरावट का बड़ा हाथ है। एंफी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एंफी ने अप्रैल में निवेश के आंकड़े 9 मई को जारी किए। अप्रैल में स्मॉलकैप फंडों में 2,208.70 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। मार्च में निवेशकों ने स्मॉलकैप फंडों से पैसे निकाले थे। हालांकि, अप्रैल में सिप के जरिए पहली बार मंथली इनवेस्टमेंट 20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा। इस रास्ते कुल 20,371 करोड़ रुपये का निवेश आया।

SIP के रास्ते निवेश में दिलचस्पी बढ़ी

एंफी (AMFI) के डेटा के मुताबिक, मार्च में SIP के जरिए 19,271 करोड़ रुपये का निवेश आया था। फरवरी में यह आंकड़ा 19,187 करोड़ रुपये था। कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड (Kotak Mahindra Mutual Fund) के एग्जिक्यूटिव मनीष मेहता ने कहा, "हमें लार्जकैप आधारित स्कीमों और मल्टी-एसेट एलोकेशन प्रोडक्ट्स में निवेशकों की ज्यादा दिलचस्पी दिख रही है। वे यह समझ रहे हैं कि टाइमिंग द मार्केट से ज्यादा अहम है टाइम इन द मार्केट। इसलिए वे SIP/STP के जरिए निवेश कर रहे हैं।"

अप्रैल में नेट इनफ्लो 2.39 लाख करोड़ पहुंच गया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें