Get App

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, सरकार ने किया अप्रैल-जून 2025 की दरों का ऐलान

Small Saving Scheme: सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और अन्य पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं पर पहले की तरह ही ब्याज मिलेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2025 पर 6:27 PM
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, सरकार ने किया अप्रैल-जून 2025 की दरों का ऐलान
Small Saving Scheme: सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है।

Small Saving Scheme: सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों का ऐलान कर दिया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून 2025 तक छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) और अन्य पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं पर पहले की तरह ही ब्याज मिलेगा।

स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट

नए सर्कुलर के अनुसार पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) पर 7.1% ब्याज मिलेगा, जबकि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) पर 7.7% का ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) दोनों पर 8.2% ब्याज दर बनी रहेगी। किसान विकास पत्र (KVP) 7.5% ब्याज दर के साथ 115 महीनों में मैच्योर होगा।

सरकार हर 3 महीने में करती है रिव्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें