नींबू की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, लोग शादी में दूल्हे को गिफ्ट में दे रहे हैं नींबू, लोग बोले- इसकी जरूरत ज्यादा पड़ेगी

गुजरात के राजकोट में एक ऐसा ही किस्सा सामने आया जिसमें मेहमान दूल्हे को गिफ्ट के तौर पर नींबू दे रहे हैं

अपडेटेड Apr 18, 2022 पर 11:59 AM
बढ़ते तापमान और हाई डिमांड ने देश भर में नींबू की कीमतों में तेजी ला दी है।

देश के उत्तरी राज्यों में बढ़ते तापमान और हाई डिमांड ने देश भर में नींबू की कीमतों में तेजी ला दी है। यही कारण है कि शादियों में मेहमान तोहफें के तौर पर दूल्हा-दुल्हन को नींबू दे रहे हैं। गुजरात के राजकोट में एक ऐसा ही किस्सा सामने आया जिसमें मेहमान दूल्हे को गिफ्ट के तौर पर नींबू दे रहे हैं।

फोटो हो रही हैं वायरल

गुजरात के राजकोट में धोराजी से ऐसे तस्वीरें आ रही हैं जिसमें जिसमें लोगों को दूल्हे को नींबू के पैकेट देते हुए दिख रहे हैं। दिनेश नाम के एक मेहमान ने न्यूज एजेंसी को बताया कि इस समय राज्य और देश में नींबू के दाम काफी बढ़ गए हैं। इस मौसम में नींबू की बहुत जरूरत होती है, इसलिए मैंने नींबू गिफ्ट में दिया है।


 

रिटेल में इतनी है कीमत

ज्यादातर रिटेल बाजारों में एक नींबू का रेट 10 से 15 रुपये के बीच बिक रहा है। इसका थोक मूल्य 200 रुपये से अधिक है। डिमांड और सप्लाई के इस बड़े गैप के पीछे गर्मी के मौसम और रमजान को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पिछले हफ्ते राजकोट में नींबू के एक थोक व्यापारी ने बताया कि वे तीन हफ्ते पहले 60 रुपये प्रति किलो पर नींबू बेच रहे थे, जो अब 200 रुपये प्रति किलो को पार कर गया है।

डिमांड है ज्यादा लेकिन सप्लाई है कम

अब इनकी डिमांड का पीक सीजन चल रहा है। अभी सप्लाई डिमांड से कम है जिसके कारण दाम बढ़ रहे हैं। इस बार नींबू की फसल का उत्पादन कम हुआ है। रमजान और तापमान में बढ़ने के कारण मांग अधिक है। एक ग्राहक ने बताया कि नींबू की कीमत 200 से 250 प्रति किलोग्राम तक है। हालांकि, गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ है। फ्यूल की बढ़ती कीमतों के साथ अभी अन्य प्रोडक्ट के दाम भी बढ़ जाएंगे।

ShareS Market Live Update: सेंसेक्स 1100 अंक टूटा, निफ्टी 17,200 के नीचे, आईटी, बैंक शेयरों में गिरावट, मेटल चढ़े

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।