Get App

साउथ दिल्ली में 2500 स्क्वॉयर फीट के फ्लैट की कीमत आपके होश उड़ा देगी, 3 महीने में ही प्रॉपर्टी कीमत में 32% तक इजाफा

South Delhi property prices: साउथ दिल्ली का लग्जरी प्रॉपर्टी बाजार तेजी से गर्म हो रहा है। केवल तीन महीनों में कई पॉश इलाकों में कीमतें 32 फीसदी तक बढ़ गईं। अब 2500 स्क्वॉयर फीट के लग्जरी फ्लैट की कीमत 14 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 12, 2026 पर 4:17 PM
साउथ दिल्ली में 2500 स्क्वॉयर फीट के फ्लैट की कीमत आपके होश उड़ा देगी, 3 महीने में ही प्रॉपर्टी कीमत में 32% तक इजाफा
3200 वर्गफुट के फ्लोर की कीमत 14 करोड़ रुपये से 19 करोड़ रुपये तक पहुंच गई

South Delhi property prices: दक्षिण दिल्ली का लग्जरी हाउसिंग मार्केट 2026 की पहली तिमाही में भी मजबूत बना रहा। अमीर खरीदारों की लगातार मांग के चलते यहां लग्जरी बिल्डर फ्लोर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।

रियल एस्टेट फोकस्ड अल्टरनेटिव इनवेस्टमेंट फंड यानी AIF ‘Golden Growth Fund’ के डेटा के मुताबिक जनवरी से मार्च 2026 के दौरान दक्षिण दिल्ली के लग्जरी बिल्डर फ्लोर की कीमतों में 32 फीसदी तक उछाल आया।

कैटेगरी B कॉलोनियों ने मारी बाजी

दिलचस्प बात यह रही कि कीमतों में बढ़ोतरी के मामले में Category B कॉलोनियों ने Category A कॉलोनियों को पीछे छोड़ दिया। डेटा के मुताबिक Category B कॉलोनियों में कीमतें 23 फीसदी से 32 फीसदी तक बढ़ीं। वहीं Category A कॉलोनियों में यह बढ़त 14 फीसदी से 22 फीसदी के बीच रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें