Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) गोल्ड में निवेश करने के बेस्ट ऑप्शन में से एक है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने से गोल्ड की कीमतों में आई तेजी और ब्याज दोनों का फायदा मिलता है। भारत सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 (Gold Sovereign Scheme) स्कीम 18 दिसंबर 2023 को निवेश के लिए खोल दी है। इसमें 22 दिसंबर 2023 तक निवेश कर सकते हैं। सरकार ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 में इश्यू प्राइस की कीमत प्रति ग्राम 6199 रुपये रखी है। क्या आपको पता है कि आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में ऑनलाइन निवेश कर सकते हैं।
