Get App

Sovereign Gold Bond: बुलियन मार्केट से इतना सस्ता गोल्ड बेच रही है मोदी सरकार, आपके पास शुक्रवार तक है मौका

दिवाली से पहले मोदी सरकार आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2021 पर 11:09 AM
Sovereign Gold Bond: बुलियन मार्केट से इतना सस्ता गोल्ड बेच रही है मोदी सरकार, आपके पास शुक्रवार तक है मौका

Sovereign Gold Bond scheme: दिवाली से पहले मोदी सरकार आपको सस्ते में सोना खरीदने का मौका दे रही है। आपके पास 4 दिन का समय बचा है जब आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स 2021-2022 स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। ये योजना कल सोमवार को शुरू हुई और शुक्रवार को बंद हो जाएगी।

मार्केट से इतना सस्ता मिल रहा है गोल्ड

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स स्कीम में फिजिकल गोल्ड खरीदे बगैर अगर आप भी रिटर्न का फायदा लेना चाहते हैं तो यह अच्छा विकल्प है। इस स्कीम में गोल्ड का भाव 4765 रुपए प्रति ग्राम है। साथ हीऑनलाइन पेमेंट करने पर हर ग्राम पर गोल्ड पर 50 रुपए की छूट मिलेगी। यानी आपको प्रति ग्राम ऑनलाइन पेमेंट करने पर 4715 रुपये का पड़ेगा। अभी बुलियन मार्केट में प्रति ग्राम सोने का दाम 4,800 रुपये चल रहा है। यानी आपको मार्केट से 85 रुपये सस्ता सोने का भाव पडेगा।

कैसे खरीद सकते हैं सोना


इन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी आप मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे NSE, BSE से कर सकते हैं। इसके अलावा आपका अपना बैंक पब्लिक सेक्टर या प्राइवेट बैंक भी गोल्ड बॉन्ड को खरीदने का विकल्प देते हैं। स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL) और पोस्ट ऑफिसों से भी से इसकी खरीद की जा  सकती है। ये ध्यान में रखें कि स्मॉल फाइनेंस बैंकों और पेमेंट बैंकों से इसकी बिक्री नहीं होती।


इतना मिलेगा ब्याज


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond Scheme) की परिपक्वता अवधि 8 सालों की होगी। इसमें 5 साल बाद अगले ब्याज भुगतान की तारीख पर बॉन्ड से निवेश निकालने का भी विकल्प होगा। इसमें आप 1 ग्राम सोने की खरीदारी से निवेश कर सकते हैं। इस इश्यू  में  2.5 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिलेगा। ये ब्याज  हर 6 महीने में आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें