Get App

सॉवरेन गोल्ड की पहली किस्त ने निवेशकों को किया मालामाल, 30 नवंबर को होगी मैच्योर

पहली किस्त में निवेशकों को 2015 में प्रति ग्राम 2,684 रुपये की कीमत पर गोल्ड बॉन्ड जारी किए गए थे। एसजीबी में निवेश पर निवेशकों को इस रिटर्न के अलावा सालाना 2.75 फीसदी का इंटरेस्ट भी मिला है। बाद में आए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किस्त में इंटरेस्ट रेट घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 27, 2023 पर 5:52 PM
सॉवरेन गोल्ड की पहली किस्त ने निवेशकों को किया मालामाल, 30 नवंबर को होगी मैच्योर
एसजीबी सरकारी सिक्योरिटीज है, जिसे RBI की तरफ से निवेशकों को जारी किया जाता है। यह फिजिकल गोल्ड का एक विकल्प है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की पहली किस्त के निवेशकों ने शानदार मुनाफा कमाया है। यह किस्त अब मैच्योर होने जा रही है। 30 नवंबर को मैच्योर होने वाली इस किस्त ने निवेशकों को 10.88 फीसदी CAGR रिटर्न दिया है। RBI के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसजीबी की हर यूनिट के फाइनले रिडेम्प्शन के लिए कीमत 6,132 रुपये होगी। यह 20-24 नवंबर, 2023 के हफ्ते में गोल्ड के सिंपल एवरेज क्लोजिंग प्राइस पर आधारित है। पहली किस्त में निवेशकों को 2015 में प्रति ग्राम 2,684 रुपये की कीमत पर गोल्ड बॉन्ड जारी किए गए थे। एसजीबी में निवेश पर निवेशकों को इस रिटर्न के अलावा सालाना 2.75 फीसदी का इंटरेस्ट भी मिला है। बाद में आए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किस्त में इंटरेस्ट रेट घटाकर 2.5 फीसदी कर दिया गया था।

क्या है एसजीबी?

एसजीबी सरकारी सिक्योरिटीज है, जिसे RBI की तरफ से निवेशकों को जारी किया जाता है। यह फिजिकल गोल्ड का एक विकल्प है। एसजीबी को मैच्योरिटी से पहले भी इनकैश किया जा सकता है। इसे जारी करने की तारीख से 5 साल पूरे होने पर इनकैश कराने की इजाजत है। डीमैट में रखे जाने पर इसकी ट्रेडिंग स्टॉक एक्सचेंजों पर हो सकती है। यह किसी दूसरे इनवेस्टर को भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें