Get App

पहली बार जॉब लगी है? जानिए सेविंग्स की शुरुआत करने में किन बातों का रखें ख्याल

जॉब लगते ही पर्सनल फाइनेंस के बारे में सोचना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आज युवाओं को पहली नौकरी में ही अच्छे पैकेज ऑफर हो रहे हैं। ऐसे में उनके पास सेविंग्स और इनवेस्टमेंट की गुंजाइश पहले के मुकाबले काफी ज्यादा है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2024 पर 6:48 PM
पहली बार जॉब लगी है? जानिए सेविंग्स की शुरुआत करने में किन बातों का रखें ख्याल
म्यूचुअल फंड्स में SIP के जरिए निवेश करना सबसे आसान है।

नौकरी लगते ही फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देना बेस्ट एप्रोच है। आज कई सेक्टर में शुरुआती नौकरी का पैकेज काफी अट्रैक्टिव है। ऐसे में नौकरी शुरू करते ही सेविंग्स और इनवेस्टमेंट शुरू करने की गुंजाइश बढ़ गई है। करीब दो दशक पहले पैकेज इतने अट्रैक्टिव नहीं थे। इससे नौकरी लगने के बाद भी ज्यादातर लोग सेविंग्स नहीं कर पाते थे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नौकरी में पैसे तो बढ़ गए हैं, लेकिन सेविंग्स की शुरुआत नहीं करने पर पूरा पैसा खर्च हो जाने का डर रहता है।

जल्द करें निवेश की शुरुआत

इसलिए पहली नौकरी लगते ही सेविंग्स और इनवेस्टमेंट शुरू कर देना समझदारी है। आपको यह तय करना होगा कि आप हर महीने कितने पैसे खर्च करना चाहते हैं और कितने पैसे सेविंग्स और इनवेस्टमेंट के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। इसके लिए पहला कदम बजट बनाना होगा। आनंद राठी वेल्थ की वीपी और हेड श्वेता रजनी ने कहा कि बजट में आपको रेगुलर खर्च को शामिल करना होगा। इनमें घर का किराया, ऑफिस आनेजाने का खर्च, खानेपीने का खर्च शामिल हैं।

सेविंग्स और खर्च का रेशियो तय करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें