Stock Market Holiday Today: रामनवमी के कारण बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE-NSE में नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday 2026: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अहम अपडेट है। गुरुवार 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE बंद रहेंगे

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 6:55 AM
Story continues below Advertisement
गुरुवार 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE बंद रहेंगे।

Stock Market Holiday 2026: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए अहम अपडेट है। गुरुवार 26 मार्च 2026 को राम नवमी के मौके पर देश के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE बंद रहेंगे, यानी आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। इस कारण इस हफ्ते बाजार में कारोबार के दिन कम हो गए हैं और निवेशकों को अपने फैसले उसी हिसाब से प्लान करने की जरूरत है।

आने वाला हफ्ता भी ट्रेडिंग के लिहाज से छोटा रहने वाला है। अगले सप्ताह मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती और शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। ऐसे में पूरे हफ्ते में सिर्फ तीन दिन ही कारोबार हो पाएगा, जिससे निवेशकों को लंबा वीकेंड भी मिलेगा।

साल 2026 में कुल 16 दिन शेयर बाजार बंद रहने वाला है। इनमें से कुछ छुट्टियां पहले ही गुजर चुकी हैं, जबकि आगे भी कई बड़े मौकों पर बाजार बंद रहेगा। अप्रैल में अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल), मई में महाराष्ट्र दिवस (1 मई) और बकरीद (28 मई) के दिन भी ट्रेडिंग नहीं होगी।


वहीं साल के दूसरे हिस्से में भी कई अहम छुट्टियां तय हैं। जून में मुहर्रम, सितंबर में गणेश चतुर्थी, अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा, नवंबर में दिवाली और गुरु नानक जयंती, और दिसंबर में क्रिसमस के मौके पर बाजार बंद रहेगा।

हालांकि इन छुट्टियों के बीच बाजार में तेजी का रुख भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स में करीब 800 अंकों की तेजी आई, जबकि निफ्टी 23,100 के स्तर के पार पहुंच गया। पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल निवेशकों के लिए राहत भरा रहा।

एक्सपर्ट का मानना है कि वैश्विक हालात में सुधार के संकेत मिलने से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। खासतौर पर ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे तनाव में नरमी की उम्मीद से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। ऐसे में आगे भी बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Hindustan Zinc share Price: सिल्वर ईटीएफ 5.5% उछला, हिंदुस्तान जिंक के शेयर बने रॉकेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।