Stock market : ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक पाया बाजार,मिडकैप-स्मॉलकैप में भी दबाव,आज इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Stock market : सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में आज मुनाफावसूली दिख रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी दबाव, लेकिन चुनिंदा FMCG और केमिकल शेयरों में रौनक है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 11:07 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan : जब तक निजी और सरकारी बैंक साथ में नहीं चलेंगे तब तक 60989/61117 पार होगा मुश्किल है। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी के मौके तलाशें

Stock market : बाजार ऊपरी स्तरों पर नहीं टिक पा रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी दबाव देखने को मिल रहा है। आज 11 फरवरी को भी निफ्टी 26000 की दीवार को फिर पार नहीं पाया है। यह ऊपरी स्तरों से फिसलकर 25950 के करीब कारोबार कर रहा है। ICICI BANK, BHARTI, L&T और ONGC बाजार पर दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में भी कमजोरी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज ज्यादा गिरावट है।

सरकारी बैंक और रियल्टी शेयरों में आज मुनाफावसूली दिख रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी फिसले हैं। डिफेंस और कैपिटल गुड्स शेयरों में भी दबाव, लेकिन चुनिंदा FMCG और केमिकल शेयरों में रौनक है।

अच्छे नतीजों के बाद अपोलो हॉस्पिटल की सेहत हुई बेहतर, शेयर 5 परसेंट चढ़कर निफ्टी का दूसरा टॉप गेनर बना, वहीं ब्रिटानिया भी करीब 4 परसेंट भागा, उधर रिजल्ट के बाद टोरंट पावर करीब 5 परसेंट फिसला है। अच्छे नतीजों के बाद आज आयशर में बुलेट रफ्तार देखने को मिल रही है। करीब 6 परसेंट दौड़कर ये शेयर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 21% तो वहीं रेवेन्यू में 23% का उछाल आया है। दूसरे ऑटो शेयरों ने भी रफ्तार पकड़ी है। ये इंडेक्स करीब दो परसेंट मजबूत हुआ है।


निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 25992-26035 पर और बड़ा रजिस्टेंस 26073-26109/26173 पर है। इसके लिए पहला बेस 25819-25867 पर और बड़ा बेस 25717-25763 पर है। एक्सपायरी के दिन कल रेंज में बेहतरीन ट्रेड मिला, 25919 के ऊपर रजिस्टेंस-2 तक गया। FIIs कैश में न्यूट्रल रहे, लेकिन इंडेक्स में भारी खरीदारी की। वहीं FII ने स्टॉक्स में थोड़े शॉर्ट किए। कल FIIs की तरफ अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखी, अब नेट शॉर्ट घटकर 1.33 लाख पर आया है। ऊपर पर की तरफ 26000 पर सबसे ज्यादा कॉल हैं, फिर 26100/200/300 पर बराबर शॉर्ट देखने को मिले हैं। 26000 पर पुट का भी जमावड़ा है। 25900 पर सबसे ज्यादा पुट का OI है।

अब सपोर्ट/SLs के लिए पुट राइटर्स पर फोकस करना होगा, क्योंकि एवरेज काफी नीचे प्लेस्ड है। अमेरिकी बाजारों में गिरावट के चलते ग्लोबल संकेत अनिश्चित, क्रूड कीमतों में थोड़ी तेजी है। शुरुआत में 25900 या बेस-1 यह ध्यान देना अहम होगा। पहला ऑप्शन बेस दूसरा टेक्निकल बेस होगा। 259920-26035 पर भारी सप्लाई जोन है। यहां सौदें चेक करें,अगली तेजी में इसके ऊपर जाना संभव है। अगर किसी स्थिति में बेस-1 (25819/795) टूटा तो नीचे की ओर एवरेजेज को टेस्ट करेगा।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 60989-61117 पर और बड़ा रजिस्टेंस 61348-61511 पर है। इसके लिए पहला बेस 60367-60477 पर और बड़ा बेस 60110-60266 पर है। जैसे कहा था जब तक ठीक-ठाक DIP नहीं मिलता तब तक लॉन्ग में अच्छा रिस्क-रिवार्ड नहीं है। कल बैंक निफ्टी पूरे दिन 60500 और 60900 रेंज के बीच में ही घूमता रहा। पुट राइटर्स अभी भी ऊपर नहीं शिफ्ट हो रहे हैं, 60000 पर अभी भी सबसे ज्यादा पुट का OI है। 60700-800-61000 के कॉल पर अभी भी मजबूत OI है, इसका मतलब यहा सप्लाई जोन होगा।

जब तक निजी और सरकारी बैंक साथ में नहीं चलेंगे तब तक 60989/61117 पार होगा मुश्किल है। बेस-1 की ओर गिरावट में खरीदारी के मौके तलाशें, यहां पर कंट्रोल्ड DIPS में खरीदें। अभी भी बेस-2 बचा हुआ है, इसलिए 60000 पर पुट को देखते हुए DIP में खरीदारी काम करेगी।

 

 

BHEL share price : नॉन-रिटेल के लिए खुला BHEL का ऑफर फॉर सेल, 5.50% टूटा शेयर

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।