Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : सोमवार को तेल की कीमतों में तेजी आई है,जबकि अमेरिकी स्टॉक फ़्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता रुक जाने से मध्य-पूर्व से होने वाले एनर्जी एक्सपोर्ट में बाधा बनी हुई

अपडेटेड Apr 27, 2026 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
Stock market news : सोमवार को तेल की कीमतों में तेजी आई है। जबकि अमेरिकी स्टॉक फ़्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता रुक जाने से मध्य-पूर्व से होने वाले एनर्जी एक्सपोर्ट में बाधा बनी हुई

Market news : भारतीय इक्विटी बेंचमार्क, BSE सेंसेक्स और Nifty 27 अप्रैल को मज़बूत शुरुआत कर सकते हैं। इसकी वजह GIFT Nifty से मिल रहे पॉज़िटिव संकेत हैं,जो बढ़त के साथ अभी लगभग 24,094 के स्तर पर ऊपर ट्रेड कर रहा है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

24 अप्रैल को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स पर भारी बिकवाली का दबाव दिखा,जिससे लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। IT शेयरों की अगुवाई में सभी सेक्टरों में आई व्यापक कमजोरी के चलते Nifty 23,900 के स्तर से नीचे फिसल गया। बाजार बंद होने पर Sensex 982.71 अंक या 1.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,681.29 पर Nifty 275.10 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,897.95 पर सेटल हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

सुबह 7.45 बजे के आसपास GIFT Nifty 183 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 24,126.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है।

एशियाई बाजार

एशियाई बाजार मिलाजुला कारोबार कर रहे हैं। GIFT Nifty 79 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 24,236 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.42 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स 0.50 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हैंग सेंग में भी 0.15 फीसदी की गिरावट है। वहीं,ताइवानी बाजार में 2.38 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी में भी 2.28 फीसदी की तेजी है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.05 फीसदी की हल्की बढ़त नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

शुक्रवार को S&P 500 और Nasdaq रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर बंद हुए। इन्हें अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए संभावित बातचीत से जुड़ी उम्मीद और Intel के शेयरों में आई तेजी से मज़बूती मिली। सेमीकंडक्टर शेयरों में आई तेजी का सिलसिला और आगे बढ़ा। डाओ जोन्स 79.61 अंक या 0.16% गिरकर 49,230.71 पर आ गया। S&P 500 56.68 अंक या 0.80% बढ़कर 7,165.08 पर पहुंच गया और नैस्डैक 398.09 अंक या 1.63% बढ़कर 24,836.60 पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

अमेरिकी डॉलर ने सोमवार के सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ की है। मध्य-पूर्व युद्ध को खत्म करने के लिए किसी समझौते की उम्मीदें कम होने से बाजार का माहौल फीका पड़ गया है। इसके चलते जापानी येन,इस हफ्ते के अंत में बैंक ऑफ़ जापान के नीतिगत फ़ैसले से पहले,160 के अहम स्तर के आसपास ही बना रहा।। फिलहाल US डॉलर इंडेक्स 98.48 पर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

अमेरिका में 10-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड दो बेसिस पॉइंट बढ़कर 4.32% हो गई,जबकि 2-ईयर ट्रेजरी पर यील्ड लगभग 2 बेसिस पॉइंट बढ़कर 3.79% हो गई।

एशियाई करेंसीज

सोमवार की शुरुआती ट्रेडिंग में ज़्यादातर एशियाई मुद्राओं में बढ़त देखने को मिली,जिसमें थाई बहत ही एकमात्र अपवाद रहा। बढ़त के मामले में इंडोनेशियाई रुपिया सबसे आगे रहे जिसके बाद ताइवान डॉलर,मलेशियाई रिंगिट और फिलीपीन पेसो का नबंर रहा।

Market cues : बाजार में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का दबाव कायम, Nifty के लिए 23700 का स्तर पहला सपोर्ट

कच्चे तेल में तेजी

सोमवार को तेल की कीमतों में तेजी आई है। जबकि अमेरिकी स्टॉक फ़्यूचर्स में गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह यह है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता रुक जाने से मध्य-पूर्व से होने वाले एनर्जी एक्सपोर्ट में बाधा बनी हुई। इससे केंद्रीय बैंकों की बैठकों से भरे एक व्यस्त सप्ताह से पहले बाजार और पॉलिसी मेकर्स दोनों की चिंतित दिख रहे हैं

सोने-चांदी पर दबाव

सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.32 फीसदी और सिल्वर में 0.27 फीसदी की गिरावट आई है।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 24 अप्रैल को लगातार पांचवें सत्र में अपनी बिकवाली जारी रखी और ₹8,827 करोड़ के शेयर बेच दिए। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने लगातार दूसरे सत्र में अपनी खरीदारी जारी रखी और ₹4,700 करोड़ के शेयर खरीदे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।