Stock Market Update:RIL के शेयर 5 कारोबारी सत्रों में 7% भागे, मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपए के पार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से तेजी के दौर में हैं। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में ये शेयर करीब 7 फीसदी भागा है। वहीं इसी अवधि में बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 2 फीसदी टूटा है

अपडेटेड Apr 21, 2022 पर 10:31 AM
आज RILने 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 2,775 रुपए प्रति शेयर का स्तर छू लिया। आरआईएल में आई इस तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को भी सपोर्ट मिल रहा है

इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ( Reliance Industries Ltd (RIL) के शेयरों ने आज यानी गुरुवार के शुरुआती कारोबार में BSE पर अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया। आज इस शेयर ने 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी दिखाते हुए 2,775 रुपए प्रति शेयर का स्तर छू लिया। आरआईएल में आई इस तेजी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स को भी सपोर्ट मिल रहा है। BSE पर RIL का मार्केट कैप 18.7 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया है।

इस हफ्ते के दौरान ही रिलायंस ब्रैंड ने बताया था कि रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (RBL) अनडिस्क्लोज्ड अमाउंट पर लीडिंग फैशन हाउस अबू जानी संदीप खोसला (एजेएसके) में 51 प्रतिशत की हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। दोनों कंपनियों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, रिलायंस समूह की फर्म आरबीएल ने एजेएसके में स्वयं या अपने सहयोगियों के माध्यम से निवेश करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। RBL रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL)की सब्सिडियरी है जो लक्जरी और रिटेल कारोबार में तेजी से विस्तार कर रही है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।


(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।