Stocks to Watch: बजट के बाद सोमवार 2 फरवरी को फोकस में रहेंगे ये 9 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल

Stocks to Watch: बजट के सोमवार, 2 फरवरी को शेयर बाजार में 9 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। बजट 2026 के बाद विनिवेश, STT बढ़ोतरी, मजबूत बिक्री आंकड़े, टैक्स नोटिस और Q3 नतीजों से जुड़े अपडेट इन शेयरों में तेज हलचल ला सकते हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 01, 2026 पर 11:58 PM
Story continues below Advertisement
IDBI Bank के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया तीसरे चरण में पहुंच गई है।

Stocks to Watch: सोमवार, 2 फरवरी को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। बजट 2026 के बाद कुछ कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबरें, सेक्टरल ट्रेंड्स और कॉरपोरेट अपडेट्स बाजार में तेज हलचल पैदा कर सकते हैं। विनिवेश, टैक्स से जुड़े फैसले, मजबूत बिक्री आंकड़े और नतीजों का सीजन इन शेयरों को फोकस में रखेगा। ऐसे में ये 9 स्टॉक्स ट्रेडिंग के लिहाज से अहम रह सकते हैं।

IDBI Bank

IDBI Bank के रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया तीसरे चरण में पहुंच गई है। DIPAM सचिव अरुणीश चावला के मुताबिक, सरकार ने इस सौदे के लिए तकनीकी और वित्तीय बोलियां आमंत्रित कर ली हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि IDBI Bank के विनिवेश को लेकर आगे की स्पष्टता और नए अपडेट वित्त वर्ष 26 के खत्म होने से पहले साझा किए जाएंगे।


BSE और Groww

Budget 2026 में फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स यानी STT बढ़ाए जाने के बाद रविवार को BSE और Groww के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई। ब्रोकरेज फर्म Jefferies के मुताबिक, इससे BSE का एवरेज डेली टर्नओवर करीब 5 प्रतिशत घट सकता है और Groww के ऑर्डर्स में भी इसी तरह की गिरावट आ सकती है। इससे दोनों कंपनियों की कमाई पर करीब 4 प्रतिशत तक असर पड़ सकता है।

Hero MotoCorp

Hero MotoCorp ने जनवरी महीने में मजबूत ऑटो बिक्री दर्ज की है। कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 5.57 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने 4.42 लाख यूनिट थी। घरेलू बिक्री भी 26 प्रतिशत YoY बढ़कर 5.20 लाख यूनिट रही, जबकि एक साल पहले यह 4.12 लाख यूनिट थी। एक्सपोर्ट्स में भी 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 30,495 यूनिट से बढ़कर 37,663 यूनिट हो गया।

MOIL

MOIL के बोर्ड ने मध्य प्रदेश में मैंगनीज अयस्क खनन के लिए मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन के साथ एक जॉइंट वेंचर बनाने को मंजूरी दी है। इस JV के जरिए कंपनी अपने माइनिंग ऑपरेशंस का विस्तार करेगी।

Blue Star

Blue Star ने जानकारी दी है कि उसके प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन डेटा तक अनधिकृत पहुंच का पता चला है। कंपनी ने इस घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत एक्सेस को सीमित करने के कदम उठाए। Blue Star ने कहा कि वह साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर संभावित असर का आकलन कर रही है और रूट-कॉज एनालिसिस किया जा रहा है।

Quess Corp

Quess Corp ने बताया है कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से फाइनल असेसमेंट ऑर्डर मिला है, जिसमें 160 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड उठाई गई है।

Biopharma Stocks

बायोफार्मा सेक्टर के शेयर भी फोकस में रहेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि बायोलॉजिक्स लंबी उम्र के लिए अहम हैं और सरकार भारत को बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर विकसित करना चाहती है। इसके साथ ही एक बायोफार्मा फोकस्ड नेटवर्क बनाने की योजना भी है। इन बयानों के बाद Biocon, Piramal Pharma, Sun Pharma और Dr. Reddy's Laboratories के शेयरों में 1 से 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

Bank Stocks

बैंकिंग सेक्टर के शेयर फोकस में रहेंगे। PSU बैंकों में व्यापक बिकवाली देखने को मिली है। Bank of India करीब 6 प्रतिशत गिरा, जबकि Indian Bank, Bank of Maharashtra और Bank of Baroda में 5 से 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। अन्य बैंक शेयरों में 2 से 5 प्रतिशत तक की कमजोरी देखी गई। यह दबाव तब आया जब केंद्र सरकार ने FY27 के लिए रिकॉर्ड 17.2 लाख करोड़ रुपये के ग्रॉस मार्केट बॉरोइंग का ऐलान किया, जो उम्मीद से ज्यादा है। हालांकि नेट बॉरोइंग 11.7 लाख करोड़ रुपये रखी गई है, जो अनुमान के करीब है।

Results in Focus

सोमवार, 2 फरवरी 2026 को कई कंपनियां दिसंबर तिमाही यानी Q3 के नतीजे जारी करने वाली हैं। इनमें Aarti Industries, Aditya Birla Lifestyle Brands, Ather Energy, Awfis Space, Bajaj Housing Finance, Bharat Wire Rope, Campus Active Wear, Chalet Hotels, Corona Remedies, Dhampur Sugar, Emudhra, GPT Healthcare, Hyundai Motor India, Indus Towers, InterArch Building Products, Mahindra Life, MPS, Olectra Greentech, Patel Retail, PG Electroplast, PB Fintech, RailTel, Saksoft, Shriram Pistons, Tata Chemicals, Thermax, TransRail Lighting, UPL, Utkarsh Small Finance Bank और Ventive Hospitality शामिल हैं।

Stocks to Buy: बजट के बाद एक्सपर्ट ने दी इन 9 स्टॉक्स को खरीदने की सलाह, जानिए टारगेट समेत पूरी डिटेल

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।