Stocks to Watch: बुधवार 11 फरवरी को इन 16 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

Stocks to Watch: बुधवार 11 फरवरी को बाजार में 16 बड़े शेयर फोकस में रहेंगे। इसकी वजह Q3 नतीजे, बड़े ऑर्डर, ब्लॉक डील और मैनेजमेंट अपडेट्स हैं। चेक करें पूरी लिस्ट।

अपडेटेड Feb 10, 2026 पर 9:25 PM
Story continues below Advertisement
ब्रिटानिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 17% बढ़कर ₹682 करोड़ रहा।

Stocks to Watch: बुधवार, 11 फरवरी को कई दिग्गज कंपनियों के स्टॉक्स मजबूत नतीजों, बड़े ऑर्डर्स और अहम मैनेजमेंट अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगी। ज्वेलरी, इंफ्रा, ऑटो, पावर, हेल्थकेयर और कंज्यूमर सेक्टर से जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए ये 16 स्टॉक्स कमाई के मौके दे सकते हैं।

Titan Company

टाटा ग्रुप की टाइटन कंपनी का दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़कर 1,684 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ऑपरेशंस से रेवेन्यू 43% की तेजी के साथ 25,416 करोड़ रुपये पहुंच गया। यह एक साल पहले 17,740 करोड़ रुपये था।


BHEL

BHELको ओडिशा में एक बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की अनुमानित वैल्यू करीब ₹2,800 करोड़ बताई जा रही है। यह ऑर्डर भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) से मिला है, जो कोल इंडिया लिमिटेड और BHEL का संयुक्त उपक्रम है।

Afcons Infrastructure

अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर ने दिसंबर तिमाही में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया। Q3FY26 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 34.8% घटकर ₹97 करोड़ रह गया। रेवेन्यू 7.3% गिरकर ₹2,975 करोड़ पर आ गया। हालांकि बेहतर लागत नियंत्रण की वजह से मार्जिन 11.4% से सुधरकर 13.8% हो गया।

EIH Limited

ओबेरॉय ग्रुप की EIH लिमिटेड का Q3 में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.1% घटकर ₹243 करोड़ रह गया, जबकि ऑपरेशंस से रेवेन्यू 9.1% बढ़कर ₹872.9 करोड़ पहुंच गया। EBITDA 5.6% बढ़कर ₹376.6 करोड़ रहा, हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन 44.6% से घटकर 43.1% पर आ गया, जिससे मुनाफे पर हल्का दबाव दिखा।

Tata Motors (Commercial Vehicles)

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस ने जानकारी दी है कि उसकी इंडोनेशिया स्थित सब्सिडियरी को अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 70,000 वाहनों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है, जो कंपनी के इंटरनेशनल CV कारोबार के लिए अहम माना जा रहा है।

Ather Energy

सूत्रों के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (NIIF) Ather Energy में अपनी 1.92% तक हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच सकता है। इस डील का साइज करीब ₹533.5 करोड़ हो सकता है। शेयर का डील प्राइस ₹705.7 से ₹727.55 प्रति शेयर के बीच रहने की संभावना है, जो मौजूदा बाजार भाव से करीब 3% तक के डिस्काउंट पर होगा।

IndiGo

इंडिगो ने कहा है कि वह अब फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नियमों का पूरी तरह पालन कर रही है। कंपनी के अनुसार, नए नियमों को क्रू रोस्टर और फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम में शामिल कर लिया गया है। दिसंबर में उड़ान बाधाओं के बाद मिली अस्थायी राहत 10 फरवरी को खत्म हो गई है और अब एयरलाइन के लिए FDTL नियमों का पूर्ण पालन अनिवार्य हो गया है।

Apollo Hospitals

दिसंबर तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा, आय और मार्जिन सभी बाजार अनुमानों से बेहतर रहे। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35% बढ़कर ₹502.3 करोड़ रहा, जबकि रेवेन्यू में 17.2% की बढ़त दर्ज की गई। बोर्ड ने नतीजों के साथ ₹10 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है।

Britannia Industries

ब्रिटानिया का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 17% बढ़कर ₹682 करोड़ रहा। रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹4,970 करोड़ और EBITDA 16% बढ़ा। मार्जिन 18.4% से सुधरकर 19.7% पर पहुंच गया। कंपनी के नतीजे मोटे तौर पर बाजार अनुमानों के मुताबिक रहे।

Chambal Fertilisers and Chemicals

चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का दिसंबर तिमाही में प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9.7% बढ़कर ₹586.4 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 20% की तेजी के साथ ₹5,898 करोड़ रहा। EBITDA 5.5% बढ़कर ₹820.8 करोड़ हुआ, हालांकि EBITDA मार्जिन 15.8% से घटकर 13.9% पर आ गया, जिससे लागत दबाव के संकेत मिले।

Torrent Power

टोरेंट पावर ने दिसंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 35.2% बढ़कर ₹643 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू 4.3% की बढ़त के साथ ₹6,777.8 करोड़ रहा। बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी के चलते EBITDA 26.2% उछलकर ₹1,403 करोड़ हो गया और मार्जिन 17.1% से बढ़कर 20.7% पर पहुंच गया। कंपनी ₹15 का डिविडेंड भी देगी।

Shoppers Stop

शॉपर्स स्टॉप में टॉप मैनेजमेंट स्तर पर बदलाव हुआ है। कंपनी के CFO करुणाकरन मोहनसुंदरम ने 22 जनवरी से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह पंकज चतुर्वेदी को नया CFO नियुक्त किया गया है, जो 1 अप्रैल से कार्यभार संभालेंगे।

Ion Exchange

आयन एक्सचेंज की एक इकाई को पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान से ₹1,730 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Gujarat Pipavav Port

गुजरात पिपावाव पोर्ट का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 8.6% बढ़कर ₹107.9 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 11.2% बढ़कर ₹292.2 करोड़ रहा। मजबूत ऑपरेशनल प्रदर्शन के चलते EBITDA 15.4% बढ़कर ₹160 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 52.8% से सुधरकर 54.8% हो गया।

Grasim Industries

ग्रासिम इंडस्ट्रीज का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 26.5% बढ़कर ₹1,037 करोड़ रहा। रेवेन्यू 25.3% की तेजी के साथ ₹44,312 करोड़ पहुंच गया। EBITDA में 31.2% का उछाल आया और मार्जिन 19.2% से बढ़कर 20.1% हो गया।

Highway Infrastructure

हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से ₹64 करोड़ का ऑर्डर मिला है। यह प्रोजेक्ट दिल्ली में स्थित होगा और रोड इंफ्रा से जुड़े कार्यों के लिए दिया गया है।

Nifty Outlook: 26000 के ऊपर ब्रेकआउट पर नजर, जानिए 11 फरवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।