ईरान की संसद ने 22 जून को हॉर्मुज की खाड़ी बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इसका मतलब है कि दुनिया में 20 फीसदी ऑयल की सप्लाई का यह रास्ता बंद हो जाएगा। हालांकि, यह प्रस्ताव सुप्रीम नेशनल काउंसिल के एप्रूवल के बाद ही लागू होगा। ईरान ने अमेरिकी हवाई हमले के जवाब में यह कदम उठाया है। सवाल है कि अगर 33 किलोमीटर चौड़े इस गलियारे को बंद किया गया तो इसका क्या असर पड़ेगा?
