SSY: छोटी बचत से बड़ा फंड तैयार करने का आसान तरीका, जानिए आपको क्यों सुकन्या समृद्धि में इनवेस्ट करना चाहिए

SSY: Sukanya Samriddhi Account (SSA) को जो चीज स्पेशल बनाती है, वह इसका इंटरेस्ट रेट है। न सिर्फ बैंक एफडी बल्कि दूसरी सभी सरकार स्कीम के मुकाबले इसका इंटरेस्ट रेट ज्यादा है। अभी इसका इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है

अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 7:50 PM
Story continues below Advertisement
सुकन्या समृद्धि अकाउंट में एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये डिपॉजिट करना जरूरी है।

SSY: अगर आपकी बेटी है और उसके बेहतर भविष्य के लिए आप बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं तो आपको जल्द सुकन्या समृद्धि अकाउंट (SSA) ओपन करना चाहिए। इससे बेटी के बड़ी होने तक उसके हायर एजुकेशन या शादी के लिए आपके पास अच्छा फंड तैयार हो जाएगा। यह सरकार की स्कीम है, जिससे यह पूरी तरह से सुरक्षित है। आइए इस स्कीम की खासियतों के बारे में जानते हैं।

सरकारी स्कीम में सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट

Sukanya Samriddhi Account (SSA) को जो चीज स्पेशल बनाती है, वह इसका इंटरेस्ट रेट है। न सिर्फ बैंक एफडी बल्कि दूसरी सभी सरकार स्कीम के मुकाबले इसका इंटरेस्ट रेट ज्यादा है। अभी इसका इंटरेस्ट रेट 8.2 फीसदी है। इस स्कीम में अनुशासन के साथ निवेश करने पर लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो जाता है।


मैक्सिमम दो बेटियों के लिए खोल सकते हैं अकाउंट

यह अकाउंट बेटी के नाम से ओपन किया जा सकता है। बेटी की उम्र 10 साल से कम होनी चाहिए। लड़की के मातापिता यह गार्जियन इस अकाउंट को ओपन कर सकते हैं। माता-पिता मैक्सिमम दो बेटियों के लिए इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। एक बेटी के नाम से एक अकाउंट ओपन होगा। इसका मतलब है कि कुल दो अकाउंट खोले जा सकते हैं।

पोस्ट-ऑफिस/बैंक में स्कीम उपलब्ध

यह स्कीम बैंक या पोस्ट ऑफिस में ओपन किया जा सकता है। आजकल ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट बैंक यह स्कीम ऑफर करते हैं। अकाउंट ओपन करने के लिए बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट, आइडेंटिटी और मातापिता/गार्जियन का एड्रेस प्रूफ जरूरी है। साथ ही फोटग्राफ भी लगेगा। कुछ बैंक अतिरिक्त केवायसी डॉक्युमेंट मांग सकते हैं।

21 साल में मैच्योर हो जाती है स्कीम 

सुकन्या समृद्धि अकाउंट में एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये डिपॉजिट करना जरूरी है। मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये इस स्कीम में डिपॉजिट किया जा सकता है। पैसा इंस्टॉलमेंट यानी किस्तों में या एकमुश्त डिपॉजिट किया जा सकता है। अकाउंट ओपन करने की तारीख से 15 साल तक इस स्कीम में पैसे जमा किए जा सकते हैं। यह अकाउंट 21 साल में मैच्योर हो जाता है। बेटी के 18 साल के होने पर कुछ पैसे निकालने की इजाजत है।

यह भी पढ़ें: FD बनेगी क्रेडिट लिमिट, IDFC First Bank ने पेश किया हेलो कैशबैक क्रेडिट कार्ड

टैक्स बेनेफिट के लिहाज से शानदार स्कीम

सुकन्या समृद्धि स्कीम उन चुनिंदा स्कीम में शामिल है, जो EEE कैटेगरी के तहत आती है। इसका मतलब है कि इंटरेस्ट से लेकर मैच्योरिटी अमाउंट तक पर कोई टैक्स नहीं लगता है। इसके अलावा यह स्कीम सेक्शन 80सी के तहत आती है। इनकम टैक्स की पुरानी रीजीम का इस्तेमाल करने वाले टैक्सपेयर्स इसमें निवेश कर डिडक्शन का फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा टैक्स स्लैब में आने वाले मातापिता के लिए यह स्कीम बहुत फायदेमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।