Get App

गर्मी की छुट्टी में जाएं अमृतसर, सिर्फ 2,500 रुपये में घूम पाएंगे गोल्डन टेम्पल और जलियांवाला बाग

गर्मी की छुट्टी में अमृतसर घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आप दुनिया भर में प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के साथ-साथ, बाघा बार्डर और जलियांवाला बाग घूम सकते हैं। साथ ही पंजाब के बेहतरीन खानों का भी स्वाद ले सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2023 पर 8:03 PM
गर्मी की छुट्टी में जाएं अमृतसर, सिर्फ 2,500 रुपये में घूम पाएंगे गोल्डन टेम्पल और जलियांवाला बाग
गर्मी की छुट्टी में अमृतसर घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

गर्मी की छुट्टी में अमृतसर घूमने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां आप दुनिया भर में प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर के साथ-साथ, बाघा बार्डर और जलियांवाला बाग घूम सकते हैं। साथ ही पंजाब के बेहतरीन खानों का भी स्वाद ले सकते हैं। अमृतसर घूमने के लिए टूर ऑपरेटर्स के साथ-साथ आप खुद भी बुकिंग का ऑप्शन देख सकते हैं। खुद की बुकिंग में फायदा यह है कि अमृतसर में बजट होटल के काफी ऑप्शन हैं, जिसकी वजह से आप दिल्ली से 2500-3000 रुपए में घूम सकते हैं।

अमृतसर जानें के ये हैं ऑप्शन

कैसे जाएं अमृतसर - अमृतसर बाई रोड, ट्रेन और फ्लाइट के जरिए जा सकते हैं। वैसे इस पर ज्यादा निर्भर करता है कि आप कहां से अमृतसर जा रहे हैं। दिल्ली से अमृतसर रोड, बस, ट्रेन और फ्लाइट सभी तरीकों से जाया जा सकता है।

रोड – आप अपनी गाड़ी के जरिए दिल्ली से अमृतसर जा सकते हैं। दिल्ली से अमृतसर की दूरी करीब 453 किलोमीटर है। कार से जाने में करीब 9 घंटे का समय लगेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें