Summer Vacation Holidays: अक्सर देखने में आता है कि ज्यादातर लोग गर्मी की छुट्टियां पहाड़ों पर बिताना पसंद करते हैं लेकिन उस दौरान पहाड़ों पर भी बहुत भीड़ होती है। आपको वहां होटल या गेस्ट हाउस कुछ नहीं मिलता। अगर आपका भी मई-जून में गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान है लेकिन आप टूरिस्टों की भीड़भाड़ से अलग शांत जगह में छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो हम आपको ऐसे पांच ऑफबीट हॉलिडे डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं। यहां जहां आप अकेले, फ्रेंड्स या फैमिली, बच्चों के साथ आसानी से कम बजट में घूम सकते हैं। इन जगहों पर नई चीजें एक्सप्लोर करने और भीड़-भाड़ से अलग रहने का अलग ही अनुभव मिलता है।
