Sunday Bank Open: अगले संडे 27 सितंबर को खुले रहेंगे ये सारे बैंक, नेशनल से लेकर रीजनल के लिए RBI ने दिया ये अप्रूवल

Sunday Bank Open: सरकारी बैंकों ने इस महीने 28 से लेकर 30 तारीख तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि 28 सितंबर यानी सोमवार से लेकर 30 सितंबर बुधवार तक सरकारी बैंकों की सभी शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। यह हड़ताल 3 दिन की है

अपडेटेड Sep 23, 2026 पर 2:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंकों के ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए RBI ने सभी सरकारी बैंकों (PSU Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को अपनी सभी शाखाएं अगले रविवार यानी 27 सितंबर को खुला रखने की इजाजत दी है।

Sunday Bank Open: बैंकों से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। अगले रविवार यानी 27 सितंबर को बैंकों की सभी शाखाएं खुली रहेंगी। आरबीआई ने सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (आरआरबी) को अपनी सभी शाखाएं संडे यानी 27 सितंबर को खुला रखने का निर्देश दिया है। यह ग्राहकों को बड़ी राहत देने वाली खबर है।

बैंकों में 28 सितंबर से 30 सितंबर तक हड़ताल

सरकारी बैंकों ने इस महीने 28 से लेकर 30 तारीख तक हड़ताल का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि 28 सितंबर यानी सोमवार से लेकर 30 सितंबर बुधवार तक सरकारी बैंकों की सभी शाखाओं में कामकाज नहीं होगा। यह हड़ताल 3 दिन की है। इस वजह से बड़ी संख्या में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।


27 सितंबर यानी अगले रविवार को बैंकों में सामान्य कामकाज होगा

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इस हड़ताल का ऐलान किया है। चूंकि, 26 सितंबर को शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है, जिससे औपचारिक रूप से दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे। इसकी वजह यह है कि हर महीने के चौथे शनिवार को बैंकों की सभी शाखाओं में अवकाश होता है। फिर हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं। अगर हड़ताल के तीन दिन शामिल कर लिए जाए तो इसका मतलब है कि बैंक लगातार पांच दिन तक बंद रहते।

RBI ने सरकारी बैंकों और RRB को अगले संडे को ब्रांच खुला रखने की दी इजाजत

बैंकों के ग्राहकों को असुविधा से बचाने के लिए RBI ने सभी सरकारी बैंकों (PSU Banks) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को अपनी सभी शाखाएं रविवार को खुला रखने की इजाजत दी है। इसका मतलब है कि अगले रविवार यानी 27 सितंबर को सभी सरकारी और आरआरबी बैंकों की शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा।

यह भी पढ़ें: Angel One के दिनेश ठक्कर ने ₹711 करोड़ में जुहू में खरीदा पूरा रेजिडेंशियल टावर, जानिए इस प्रॉपर्टी की खासियत

सरकार ने बैंक यूनियंस से हड़ताल टालने की अपील की है

इस बीच, सरकार और बैंकों के मैनेजमेंट ने बैंक यूनियंस को इस प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है। साथ ही तीन दिन की हड़ताल से बैंकों के ग्राहकों को होने वाली दिक्कत को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हड़ताल के दौरान भी बैंकों के एटीएम खुले रहेंगे। साथ ही सभी सरकारी बैंकों की नेट बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके बावजूद भी अगर किसी ग्राहक को बैंक की शाखा में जाकर कोई काम कराना है तो वह अगले संडे यानी 27 सितंबर को अपने बैंक जाकर अपना काम करा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।