रेगुलेर इनकम के लिए लोग बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट, नॉन-कनवर्टिबल डिबेंचर और स्मॉल-सेविंग्स स्कीम का इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि म्यूचुअल फंड्स से भी आप रेगुलर इनकम हासिल कर सकते हैं। सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी सिप एक तरह जहां कंपाउंडिंग का फायदा उठाने और निवेश का अनुशासित तरीका है वही सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान यानी एसडब्ल्यूपी रिटायरमेंट प्लानिंग में बड़ा रोल निभाता है। यह उन लोगों के लिए हेल्पफुल है, जो अपने इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो से रेगुलर इनकम चाहते हैं।
कैसे शुरू करें एसडब्ल्यूपी?
SWP में इनवेस्टर विड्रॉल अमाउंट, उसकी फ्रीक्वेंसी (मासिक, तिमाही, छमाही आदि) और अवधि तय कर सकता है। यह न सिर्फ रिटार्यड लोगों के लिए फायदेमंद है बल्कि उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो रेगुलर इनकम चाहते हैं। Systematic Withdrawal Plan के सही इस्तेमाल के लिए प्लानिंग जरूरी है। इसके लिए आपको अपने फाइनेंशियल गोल, रिस्क लेने की क्षमता, निवेश की रणनीति और टैक्स के पहलू के बारे में ठीक से जान लेना जरूरी है।
SWP किसके लिए ज्यादा फायदेमंद?
मनीकंट्रोल ने एसडब्ल्यूपी के बारे में जानने के लिए मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस अफसर अखिल चतुर्वेदी से बातचीत की। उनसे एसडब्ल्यूपी शुरू करने के तरीके के बारे में पूछा। यह भी पूछा कि इससे कितने पैसे निकाले जा सकते हैं और इसके साथ क्या रिस्क जुड़े हैं। चतुर्वेदी ने बताया की यह आम तौर पर रिटायर्ड लोगों के लिए सही है। ऐसे लोग भी एसडब्ल्यूपी शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं, जो रिटायरमेंट के करीब हैं।
एसडब्ल्यूपी के लिए बड़ा फंड जरूरी है
उन्होंने कहा कि अगर किसी इनवेस्टर के पास बड़ा फंड है तो वह एसडब्ल्यूपी शुरू कर सकता है। अगर अभी आपका निवेश म्यूचुअल फंड में जा रहा है तो आपके लिए एसडब्ल्यूपी शुरू करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि इससे कंपाउंडिंग के फायदे पर खराब असर पड़ेगा। एसडब्ल्यूपी में इनवेस्टर को पहले यह तय करना होता है कि वह अपने फंड का कितना हिस्सा एसडब्लूपी के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Mutual Fund में पहली बार निवेश करने जा रहे हैं तो लार्जकैप स्कीम बेस्ट हैं, जानिए क्यों
लंबी अवधि में कैपिटल मेंटेन करने की सुविधा
अगर किसी इनवेस्टर के मार्केट की अलग-अलग साइकिल में निवेश किया है तो वह लंबी अवधि में 13-14 फीसदी ग्रॉस रिटर्न की उम्मीद कर सकता है। अगर आप सालाना 8-9 फीसदी पैसा विड्रॉ करते हैं तो भी आपके पास अपने कैपिटल को बनाए रखने और उसकी ग्रोथ जारी रखने की गुंजाइश है। आपको सिर्फ अपना निवेश बनाए रखना है। साथ ही आपको उतना ही पैसा निकालने की जरूरत है जो आपके फंड के लिहाज से उचित है।