Get App

Systematic Withdrawal Plan: रिटायरमेंट के बाद इनकम का पक्का और भरोसेमंद तरीका

SWP बेहतरीन विकल्प है, लेकिन इसका अधिकतम फ़ायदा लेने के लिए सही म्युचुअल फंड चुनना भी बेहद ज़रूरी है। इसके लिए ऐसे फंड चुनें, जो आपकी जोखिम उठाने की क्षमता के साथ आर्थिक ज़रूरतों को भी पूरा करें

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 6:21 PM
Systematic Withdrawal Plan: रिटायरमेंट के बाद इनकम का पक्का और भरोसेमंद तरीका

सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) - रिटायरमेंट के बाद आय का पक्का और भरोसेमंद तरीका

जैसे-जैसे रिटायरमेंट के दिन करीब आते हैं, एक निश्चित और स्थिर आय की ज़रूरत बढ़ती जाती है। किसी भरोसेमंद स्रोत से होने वाली आय उम्र के इस पड़ाव में बेहद ज़रूरी होती है। जिन लोगों ने म्युचुअल फंड के ज़रिए निवेश किया हो, उनके लिए अपने पैसे निकालने का एक व्यवस्थित और आसान तरीका सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) है। यह एक साथ जमा किए आपके पैसों को व्यवस्थित तरीके से खर्च करने की सटीक रणनीति है।

सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) क्या होता है?

सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) एक ऐसी सुविधा है, जिसमें म्युचुअल फंड में जमा किए अपने पैसों में से एक निश्चित रकम आप अपनी ज़रूरत और सुविधा के मुताबिक निकाल सकते हैं। यह हर महीने, तीन महीने या सालाना कभी भी निकाल सकते हैं। अगर आप एकमुश्त पैसा निकालते हैं, तो यह भविष्य में आपके निवेश के विस्तार की क्षमता को काफ़ी हद तक प्रभावित कर सकता है। SWP के साथ यह सुविधा है कि आप अपने निवेश के एक बड़े हिस्से को बरकरार रख सकते हैं। उसमें से कुछ अंश को ज़रूरत के मुताबिक निकाल सकते हैं। SWP के ज़रिए आप अपने पोर्टफ़ोलियो की शेष राशि को निवेश किए हुए रख सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें