Tamil Nadu school holidays: तमिलनाडु के कुछ जिलों में जुलाई के आखिरी हफ्ते स्कूल और ऑफिस बंद रखें जाएंगे। यहां त्योहारों और ऐतिहासिक महत्व के कारण स्कूलों और दफ्तरों को बंद रखा जाएगा। ये छुट्टियां आज बुधवार 23 जुलाई, गुरुवार 24 जुलाई और सोमवार 28 जुलाई सोमवार को रहेंगी।
23 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल
23 जुलाई को राजेन्द्र चोल की जयंती के मौके पर अरियालूर जिले के स्कूल बंद रहेंगे। सम्राट राजेन्द्र चोल दक्षिण भारत के सबसे महान शासकों में से एक माने जाते हैं। उनके शासनकाल में चोल साम्राज्य ने दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी ताकत बढ़ाई थी। उन्होंने श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे कई इलाकों पर जीत पाई थी।6 क्षेत्रों पर विजय प्राप्त की थी।
24 जुलाई को कन्याकुमारी जिले में आड़ी अमावस्या के कारण स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह दिन हिंदू धर्म में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस दिन लोग स्पेशल पूजा-पाठ और तर्पण करते हैं जिससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
28 जुलाई को चेन्गलपट्टू जिले में आड़ी पूरम त्योहार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। यह दिन देवी अंडाल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। मंदिरों और घरों में विशेष पूजा होती है, और लोग देवी से खुशहाली की कामना करते हैं। हालांकि, छुट्टियों की वजह से पढ़ाई और सरकारी कामकाज में बाधा न आए, इसके लिए शनिवार 26 जुलाई शनिवार और शनिवार 9 अगस्त शनिवार को सभी संबंधित स्कूल और सरकारी ऑफिस खुले रहेंगे।