Get App

Tata Curvv पर मिल रहा है लोन का शानदार ऑफर, कितनी होगी EMI? देखें पूरी डिटेल

Tata Curvv: टाटा मोटर्स की नई SUV टाटा कर्व भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक—तीनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके सबसे किफायती मॉडल की बात करें तो इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 10 लाख रुपये है। यह कार उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो बजट में स्टाइलिश SUV चाहते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 1:11 PM
Tata Curvv पर मिल रहा है लोन का शानदार ऑफर, कितनी होगी EMI? देखें पूरी डिटेल
Tata Curvv Smart पेट्रोल मॉडल की ऑन-रोड कीमत ₹9,99,990 है।

टाटा मोटर्स ने साल 2024 में भारतीय बाजार में अपनी दमदार और स्टाइलिश SUV Tata Curvv को लॉन्च किया, जो अपनी आकर्षक डिजाइन और दमदार फीचर्स के कारण तेजी से चर्चा में आ गई है। ये कार तीन अलग-अलग वेरिएंट्स—पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक—में उपलब्ध है, जिससे ये हर तरह के ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करती है। इसका सबसे किफायती वेरिएंट Tata Curvv Smart (Petrol) है, जिसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। खास बात ये है कि इस कार को खरीदने के लिए एक साथ पूरी रकम चुकाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी की ओर से लोन और EMI की सुविधा भी दी जा रही है।

इससे मिडिल क्लास खरीदारों के लिए भी ये कार एक आसान विकल्प बन गई है। स्टाइल, परफॉर्मेंस और बजट—तीनों का सही संतुलन चाहने वालों के लिए टाटा कर्व एक बेहतरीन चॉइस साबित हो रही है।

कितनी मिलेगी लोन राशि?

Tata Curvv Smart पेट्रोल मॉडल की ऑन-रोड कीमत ₹9,99,990 है। इसमें ग्राहक को लगभग ₹8,99,990 का लोन मिल सकता है, जबकि ₹1 लाख डाउन पेमेंट देना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें