अगर आप रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए किसी म्यूचुअल फंड्स की तलाश में हैं, तो टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड (Tata Retirement Savings Fund) एक अच्छा ऑफर हो सकता है। इस फंड के बारे में आज हम इसलिए बात कर रहे हैं क्योंकि इसने हाल ही में अपने 11 साल पूरे किए हैं। Tata Retirement Savings Fund को 1 नवंबर 2011 को लॉन्च किया गया था। ऐसे में इसे अब 11 साल पूरे हो गए हैं। किसी फंड के बारे में एक मोटे तौर पर आइडिया देने के लिए 11 साल की अवधि एक अच्छा समय है। तो आइए जानते हैं कि इन पिछले 11 सालों में Tata Retirement Savings Fund का प्रदर्शन कैसा रहा।
Tata Retirement Savings Fund के बारे में
टाटा रिटायरमेंट सेविंग्स फंड को वैल्यू रिसर्च ने 3 रेटिंग दी हुई है। यह फंड निवेशकों को 3 विकल्प देता है। पहला- प्रोग्रेसिव प्लान जिसमें निवेश का 85% से 100% हिस्सा इक्विटी में निवेश होता है। दूसरा- मॉडरेट प्लान जिसमें करीब 65% से 85% हिस्सा इक्विटी में निवेश होता है। तीसरा- कंजर्वेटिव प्लान जिसमें करीब 70% से 100% हिस्सा डेट में निवेश होता है।
Tata Retirement Savings Fund के प्रोग्रेसिस प्लान ने पिछले एक साल में -3.03% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 11.32% का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इस फंड से 8.20% रिटर्न मिला है। वहीं पिछले 10 सालों में इसने 14.17% और अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों को करीब 14.04% रिटर्न दिया है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,315.72 करोड़ रुपये का है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने शुरुआत से इस फंड में 10,000 हजार रुपये का मंथली SIP किया होता तो पिछले 11 सालों में आज तक उसने 13.20 लाख रुपये निवेश किया होता और उसकी कुल वैल्यू बढ़कर 31.50 लाख रुपये हो गई होती।
मॉडरेट प्लान (Moderate Plan)
Tata Retirement Savings Fund के मॉडरेट प्लान ने पिछले एक साल में -0.98% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 11.32% का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इस फंड से 8.09% रिटर्न मिला है। वहीं पिछले 10 सालों में इसने 14.36% और अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों को करीब 14.18% रिटर्न दिया है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 1,642.82 करोड़ रुपये का है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने शुरुआत से इस फंड में 10,000 हजार रुपये का मंथली SIP किया होता तो पिछले 11 सालों में आज तक उसने 13.20 लाख रुपये निवेश किया होता और उसकी कुल वैल्यू बढ़कर 31.80 लाख रुपये हो गई होती।
कंजर्वेटिव प्लान (Conservative Plan)
Tata Retirement Savings Fund के कंजर्वेटिव प्लान ने पिछले एक साल में 0.42% का रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 3 सालों में इसने अपने निवेशकों को 6.45% का रिटर्न दिया है। पिछले 5 सालों में इस फंड से 5.71% रिटर्न मिला है। वहीं पिछले 10 सालों में इसने 8.68% और अपनी शुरुआत से अब तक निवेशकों को करीब 8.68% रिटर्न दिया है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 172.42 करोड़ रुपये का है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने शुरुआत से इस फंड में 10,000 हजार रुपये का मंथली SIP किया होता तो पिछले 11 सालों में आज तक उसने 13.20 लाख रुपये निवेश किया होता और उसकी कुल वैल्यू बढ़कर 22.13 लाख रुपये हो गई होती।
बता दें कि सभी आंकड़े 25 नवंबर 2022 तक के हैं और रेगुलर फंड के हैं। इन आंकड़ों को एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) की वेबसाइट से लिया है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि म्यूचुल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।