कुछ लोग अंतिम वक्त में टैक्स-सेविंग्स (Tax Savings) करते हैं। ऐसे में ज्यादा विचार किए बगैर किसी ऑप्शन में इनवेस्ट कर देते हैं। बाद में जब उन्हें उसके बारे में डिटेल जानकारी मिलती है तो उन्हें अफसोस होता है। अगर आप टैक्स-सेविंग्स करने के लिए अच्छे ऑप्शन की तलाश में हैं तो आप म्यूचुअल फंड की टैक्स स्कीम के बारे में सोच सकते हैं। इसे इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम (ELSS) भी कहा जाता है। यह उन निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न देता है, जो थोड़े समय तक अपने पैसे को इस फंड में बनाए रख सकते हैं।
