Get App

Income Tax Return: रिटर्न भरने में टैक्सपेयर्स के लिए बेहद कारगर हो सकते हैं ये 10 टिप्स

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की तारीख 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी। लिहाजा, टैक्सपेयर्स को जल्द से जल्द यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास रिटर्न भरने से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं और दस्तावेज मौजूद हैं। इनकम टैक्स रिटर्न भरना टैक्स नियमों का पालन करने के लिहाज से जरूरी है और जुर्माना से बचने के लिए इसका पालन समय पर किया जाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 10:43 PM
Income Tax Return: रिटर्न भरने में टैक्सपेयर्स के लिए बेहद कारगर हो सकते हैं ये 10 टिप्स
टैक्स छूट वाली आय की भी जानकारी दें, मसलन खेती से होने वाली आय, ताकि टैक्स डिपार्टमेंट के साथ पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की तारीख 31 जुलाई को खत्म हो जाएगी। लिहाजा, टैक्सपेयर्स को जल्द से जल्द यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके पास रिटर्न भरने से जुड़ी सभी जरूरी सूचनाएं और दस्तावेज मौजूद हैं। इनकम टैक्स रिटर्न भरना टैक्स नियमों का पालन करने के लिहाज से जरूरी है और जुर्माना से बचने के लिए इसका पालन समय पर किया जाना चाहिए। हम आपको यहां 10 ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपना ITR समय पर और बिना किसी झंझट के भर पाएंगे।

1. सभी जरूरी दस्तावेज इकट्ठा करें। पक्का करें कि आपके पास सभी जरूरी दस्तावेज मसलन फॉर्म 16, फॉर्म 26AS, बैंक स्टेटमेंट, इनवेस्टमेंट प्रूफ और आय के अन्य स्रोतों का ब्यौरा मौजूद है।

2. सही ITR फॉर्म का चुनाव करें। अपनी इनकम सोर्स और कैटगरी (वेतनभोगी, स्वरोजगार आदि) के आधार पर सही ITR फॉर्म का चुनाव करें।

3. इनकम के सभी स्रोतों के बारे में जानकारी दें। सभी तरह के इनकम को अपनी आय में शामिल करें, मसलन सैलरी, किराया, डिपॉजिट पर मिलने वाला ब्याज, डिविडेंड और कैपिटल गेन्स।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें