Get App

Toll Tax Hike: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना हो जाएगा महंगा! 1 अप्रैल से टोल टैक्स में हो सकती है 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी

टोल टैक्स (Toll Tax) के नए रेट का प्रस्ताव NHAI की सभी प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) से 25 मार्च तक भेजा जाएगा। नई दरें एक अप्रैल से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू हो जाएंगी। रिपोर्ट की मानें, तो कारों और हल्के वाहनों पर प्रति ट्रिप 5 प्रतिशत ज्यादा टैक्स लिया जाएगा और भारी वाहनों के लिए टोल टैक्स 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2023 पर 6:41 PM
Toll Tax Hike: हाईवे और एक्सप्रेसवे पर गाड़ी चलाना हो जाएगा महंगा! 1 अप्रैल से टोल टैक्स में हो सकती है 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी
1 अप्रैल से टोल टैक्स में हो सकती है 5 से 10 फीसदी की बढ़ोतरी (FILE PHOTO)

Toll Tax Hike: राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) और एक्सप्रेसवे (Expressway) पर चलना अब 1 अप्रैल से थोड़ा महंगा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टोल टैक्स बढ़ाने (Toll Tax) की तैयारी कर रहा है। रविवार को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, टोल टैक्स में 5-10 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। टैरिफ में ये बादलाव, National Highways Fee (Determination of Rates and Collection) Rules, 2008 के अनुसार हर साल होता है।

ABP News की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टोल टैक्स के नए रेट का प्रस्ताव NHAI की सभी प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट (PIU) से 25 मार्च तक भेजा जाएगा। नई दरें एक अप्रैल से सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद लागू हो जाएंगी।

रिपोर्ट की मानें, तो कारों और हल्के वाहनों पर प्रति ट्रिप 5 प्रतिशत ज्यादा टैक्स लिया जाएगा और भारी वाहनों के लिए टोल टैक्स 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।

अभी के टोल टैक्स रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें